Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सी.आर. पाटिल ने नवसारी में क्लाइमेट स्मार्ट एग्रो-टेक्सटाइल प्रदर्शन केंद्र का उद्घाटन किया

यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने और चिरस्थायी एवं अभिनव समाधानों की दिशा में देश की कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है

C.R. Paatil, Chandrakant Raghunath Paatil, Union Minister for Jal Shakti , BJP, Bharatiya Janata Party, Navsari, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवसारी (गुजरात) , 21 Dec 2024

Last updated on: Dec 21, 2024, 00:00 IST

कपड़ा मंत्रालय ने सिंथेटिक एवं आर्ट सिल्क मिल्स रिसर्च एसोसिएशन (सास्मिरा) के सहयोग से भारत सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में गुजरात के नवसारी में जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया। 

यह प्रदर्शन केंद्र देश के कृषि क्षेत्र में परिवर्तनकारी समाधान के रूप में कृषि-वस्त्रों को अपनाने को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन्हें किसानों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इन नवाचारों को दैनिक कृषि प्रथाओं में एकीकृत करने में सहायता प्रदान करने के लिए कृषि-वस्त्र उत्पादों, उनके अनुप्रयोगों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन करने की सुविधा प्रदान करते हैं। 

15,000 वर्ग मीटर में फैले इस केंद्र का रखरखाव सास्मिरा द्वारा तीन वरोषं तक किया जाएगा, जिसमें आठ फसल चक्र शामिल होंगे। इस सुविधा केंद्र में कृषि-वस्त्र प्रौद्योगिकियों जैसे शेड नेट (परफेक्ट, फोटो-सेलेक्टिव और वर्टिकल फार्मिंग एप्लिकेशन), औषधीय नर्सरी, शेड नेट के अंतर्गत वर्मीकम्पोस्टिंग, ग्राउंड कवर (प्राकृतिक एवं एचडीपीई), तालाब लाइनर और फसल कवर के लाइव अनुप्रयोग शामिल हैं।

श्री सीआर पाटिल ने अपने उद्घाटन भाषण में फसल उत्पादकता में सुधार, संसाधनों का संरक्षण और सतत खेती को सक्षम बनाने में कृषि-वस्त्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने किसानों से प्रदर्शन केंद्र का दौरा करने और कृषि परिणामों को बढ़ावा देने के लिए कृषि-वस्त्र प्रौद्योगिकियों को अपनी प्रथाओं में शामिल करने का आग्रह किया।

यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने और चिरस्थायी एवं अभिनव समाधानों की दिशा में देश की कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 

यह प्रदर्शन केंद्र रियल-टाइम स्थितियों, फसल उपज एवं विकास प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए आईओटी-आधारित निगरानी प्रणालियों से सुसज्जित है। इसके अतिरिक्त, केंद्र किसानों एवं हितधारकों को शिक्षित करने के लिए नियमित अंतराल पर सेमिनारों का आयोजन करेगा। 

गुजरात के कृषि मंत्री श्री राघवजीभाई पटेल ने इस पहल के लिए राज्य का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कृषि-वस्त्रों को अपनाने का विस्तार करने के लिए राज्य सरकारों के साथ बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया। डॉ. जेड.पी. पटेल नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अकादमिक एवं वास्तविक दुनिया की खेती के बीच अंतर को पाटने, किसानों को संसाधनों का संरक्षण करते हुए उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं उपकरणों से लैस करने की केंद्र की क्षमता के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। 

श्री राजीव सक्सेना, कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कृषि में तकनीकी वस्त्रों को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

 

Tags: C.R. Paatil , Chandrakant Raghunath Paatil , Union Minister for Jal Shakti , BJP , Bharatiya Janata Party , Navsari , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD