Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रल्‍हाद जोशी ने लोगों से पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया

प्रल्‍हाद जोशी ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों के साथ पीएम सूर्य घर की समीक्षा बैठक की

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party, PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Dec 2024

Last updated on: Dec 20, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद वेंकटेश जोशी ने आज लोगों से 75,021 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पीएम सूर्य घर: मुफ्त विद्यु योजना के अंतर्गत विद्युत की 300 मुफ्त यूनिट तक लाभ उठाने का आग्रह किया। 

वह कोलकाता में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में लगे विभिन्न संगठनों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्यों के अधिकारियों को अपने राज्यों में पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन को बढ़ाने की सलाह दी।

श्री जोशी ने कहा कि पश्चिम बंगाल इस योजना की प्रगति की दिशा में बहुत बेहतर काम कर सकता है। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के संबंधित मंत्रियों से इस योजना को और ज्यादा सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये तक के समर्थन के साथ 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके एक करोड़ घरों को रोशन करना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस योजना का पंजीकरण पूरे देश में 1.5 करोड़ तक पहुंच चुका है और लाभान्वित परिवारों की संख्या अब तक 7.06 लाख तक पहुंच चुकी है। श्री जोशी ने कहा कि इस योजना का लाभ बिना किसी राजनीति हस्तक्षेप किए हुए राज्य के लोगों तक बिना अच्छी भावना से पहुंचना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने राज्य के नागरिकों के लिए इस योजना को और ज्यादा लाभदायक बनाने के लिए केंद्रीय सब्सिडी के साथ सब्सिडी की पेशकश करने के साथ आगे बढ़ने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल के सोलर पैनल लगाने वाले विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक की। 

उन्होंने उनकी चुनौतियों का जायजा लिया और पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर सोलर लगाने के काम को बेहतर बनाने के संभावित समाधानों पर चर्चा की। समीक्षा बैठक में आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) में अपर सचिव श्री सुदीप जैन और भागीदार राज्यों, आरईसी, डिस्कॉम और राज्यों की नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD