Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा प्रबंधन कॉलेज को ध्वज प्रदान किए

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, College of Defence Management, Secunderabad, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिकंदराबाद (हैदराबाद) , 20 Dec 2024

Last updated on: Dec 20, 2024, 00:00 IST

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (20 दिसंबर, 2024) रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय, सिकंदराबाद को ध्वज प्रदान किए। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की बढ़ी हुई रक्षा प्रबंधन क्षमता कूटनीतिक और सैन्य साझेदारी सुदृढ़ करने और रक्षा निर्यात बढ़ाने में सहायक होगी। 

भारत को इससे वैश्विक सुरक्षा संगठनों में सक्रिय रवैया बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में उन्नत प्रौद्योगिकी बेहद प्रभावकारी होती है। उन्होंने कहा कि युद्ध की पारंपरिक परिभाषाओं और तरीके के समक्ष उभरती प्रौद्योगिकियों और नई रणनीतिक साझेदारी की चुनौती है। 

भारत उन्नत प्रौद्योगिकियों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को उच्च प्राथमिकता देते हुए सैन्य-दक्षता बढ़ाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अपनी रक्षा प्रणालियों में इनका इस्तेमाल कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक समग्र दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिसमें पारंपरिक सैन्य बलों को समुन्नत बनाना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन, साइबर युद्ध क्षमता तथा अंतरिक्ष रक्षा प्रौद्योगिकी सहित अत्याधुनिक तकनीक अपनाना शामिल है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल कर्मियों को नवीनतम तकनीक अपनाने के साथ ही बदलती परिचालन गतिशीलता के साथ खुद को तैयार रखने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि ग्रे जोन युद्ध (अपरंपरागत रणनीति, जिसमें क्षत्रु देश प्रत्यक्ष युद्ध में शामिल हुए बिना  साइबर हमले, आर्थिक षडयंत्र, और छद्म संघर्ष जैसी रणनीति अपनाते हैं) और हाइब्रिड युद्ध के इस युग में, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट जैसे संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने सभी से समय के साथ निरंतर तकनीकी सक्षमता हासिल कर तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में ठोस रक्षा उपाय के प्रयास करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बहुपक्षीय आर्थिक और सैन्य ढांचे और सहयोग से क्षेत्रीय और वैश्विक रक्षा परिदृश्य में भारत की प्रभावशीलता काफी बढ़ गई है। 

वैश्विक स्तर पर भारत की रक्षा क्षमताएं इसकी शक्ति और दूरदर्शिता दोनों को दर्शाती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा आत्मनिर्भरता, तकनीकी उन्नयन और रणनीतिक सहयोग से भारत अब न केवल अपनी सीमाएं सुरक्षित रख रहा है, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता में भी अपना योगदान दे रहा है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , College of Defence Management , Secunderabad , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD