Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

के.एम. पांडुरंग ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के दिए निर्देश

K.M. Pandurang, Director General of Information, Public Relations, Language and Culture, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2024

Last updated on: Dec 19, 2024, 00:00 IST

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने आज चंडीगढ़ में विभाग के आला अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि सरकार के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी तरीके से करें और इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें।

महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हरियाणा  को स्वच्छ व  सुन्दर बनाना है , इसी कड़ी में सभी जिलाधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में स्वछता का विशेष ध्यान रखें। विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। श्री पांडुरंग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आमजन के लाभ व कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। 

ऐसे में विभाग का दायित्व बनता है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी लाभपात्रों को सही ढंग से मिले, इसके लिए प्रचार माध्यमों का समुचित प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी जनता तक भिजवाना सुनिश्चित करें। योजनाओं के प्रचार - प्रसार में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें। विभागीय प्रचार सामग्री के वितरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। महानिदेशक ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लाइव कार्यक्रमों का अवलोकन करें। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में विकासात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही सरकार द्वारा समाधान शिविर सहित अनेक सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं और इन शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण होने पर सक्सेस स्टोरी के रूप में प्रचारित करते हुए लोगों को सरकार की जन सेवा को समर्पित योजनाओं के बारे में अवगत भी कराया जाए। बैठक में जिला अधिकारियों को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी अपडेट रखने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक के दौरान अन्य विभागीय गतिविधियों की भी क्रमवार समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल, संयुक्त निदेशक श्रीमती आंचल भास्कर, अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वंदना शर्मा, श्री रणबीर सिंह सांगवान, डॉ साहिब राम गोदारा, संयुक्त निदेशक (प्रेस) सहित मुख्यालय व जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: K.M. Pandurang , Director General of Information , Public Relations , Language and Culture , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD