Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पटियाला को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ने दी पांच गारंटी

अमन अरोड़ा ने पटियाला में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए की घोषणा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sharry Kalsi, Amansher Singh Sharry Kalsi, Dr Balbir Singh, Dr. Balbir Singh, Varinder Goyal, Ajitpal Singh Kohli, Inderjeet Singh Sandhu, Dr. Sunny Ahluwalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 16 Dec 2024

Last updated on: Dec 16, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आज पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान शुरू किया। पार्टी ने पटियाला के व्यापक विकास के लिए सार्वजनिक परिवहन में सुधार, सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने, बेहतर सीवरेज व्यवस्था और यातायात की समस्या हल करने संबंधी पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की।

आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सोमवार को पटियाला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और बरिंदर गोयल, विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, आप नेता इंद्रजीत सिंह संधू और डॉ. सनी अहलूवालिया समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

पटियाला के लिए मुख्य गारंटियां

1. आधुनिक एवं स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन

पार्टी ने 50 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करके पटियाला की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुधार करने का वादा किया है। बसों को सही ढंग से संचालित करने के लिए शहर भर में डिपो और चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यातायात की भीड़ को कम करने और महिलाओं व बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान प्रदान करने के लिए समर्पित पार्किंग सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। 

अरोड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों से पटियाला में प्रदूषण और यातायात की समस्या का समाधान होगा। वहीं बस स्टैंड के पास एक विशाल पार्किंग सुविधा भी विकसित करेगी।

2. प्रौद्योगिकी के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना

शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पटियाला की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। सही निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए इन कैमरों को एक आधुनिक नियंत्रण केंद्र के साथ एकीकृत किया जाएगा। 

3. हर घर के लिए 24×7 स्वच्छ पेयजल

साफ और स्वच्छ जल आपूर्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए पार्टी ने पटियाला में हर घर के लिए 24×7 पीने का साफ पानी मुहैया कराने की गारंटी दी है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से जल आपूर्ति प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमन अरोड़ा ने पटियाला में पानी की समस्या पर कहा कि शहर की जल आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा जल उपचार संयंत्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर नए संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। अरोड़ा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि शेर माजरा और सनौर जैसे क्षेत्रों में नए जल उपचार संयंत्रों के आने से शहर की मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) क्षमता में विस्तार होगा, जिससे लोगों के सामने आने वाली पानी की कमी की समस्या का हल हो सकेगा।

4. सीवरेज सिस्टम को ₹100 करोड़ के निवेश से अपग्रेड किया जाएगा

सीवेज(नालियों) की समस्या को हल करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। पार्टी ने घोषणा की कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड करने के लिए ₹100 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इन संयंत्रों को प्रभावी ढंग से संचालित कर शहर को पूरी तरह साफ सुथरा और स्वच्छ बनाया जाएगा।

5. सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन 

पार्टी ने पूरे पटियाला में नई सड़कों के निर्माण और टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत की गारंटी दी है। अमन अरोड़ा ने कहा कि कनेक्टिविटी में सुधार और यातायात को आसान बनाने के लिए राजपुरा- सरहंद लिंक रोड के फोर लेन के काम में भी तेजी लाई जाएगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पटियाला के लिए आम आदमी पार्टी का दृष्टिकोण आधुनिक बुनियादी ढांचे, सुरक्षा और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता देता है। पार्टी नेतृत्व ने जन-केंद्रित शासन प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला कि हर वादे को पारदर्शी और बिना देरी के पूरा किया जाए।

आप नेताओं ने पटियाला के निवासियों से समर्थन करने का आग्रह किया और भरोसा दिया कि पटियाला में आम आदमी पार्टी का  मेयर बनने के तुरंत बाद इन गारंटियों पर काम होना शुरू हो जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में आप सरकार ने पहले ही दिखाया है कि सुशासन कैसे लोगों का जीवन बदल सकता है। 

हम पटियाला को आधुनिक, सुरक्षित और स्वच्छ शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लोगों से पटियाला शहर के विकास में तेजी लाने के लिए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने का आग्रह किया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sharry Kalsi , Amansher Singh Sharry Kalsi , Dr Balbir Singh , Dr. Balbir Singh , Varinder Goyal , Ajitpal Singh Kohli , Inderjeet Singh Sandhu , Dr. Sunny Ahluwalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD