Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

ओम बिड़ला का सांसदों से टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आग्रह

टीबी और नशीली दवाओं की लत से हमारी लड़ाई में सफलता के लिए जागरूकता और जन भागीदारी महत्वपूर्ण है : ओम बिड़ला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, Anurag Singh Thakur, TB Mukt Bharat, Nasha Mukt Bharat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला ने आज संसद सदस्यों से आग्रह किया कि वे 'टीबी मुक्त भारत' और 'नशा मुक्त भारत' अभियान को 'जन-आंदोलन' बनाएं और भारत को 2025 तक क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाने के लिए आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करें।

आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'टीबी मुक्त भारत' और 'नशा मुक्त भारत' अभियानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के सांसदों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए, श्री बिड़ला ने कहा कि व्यापक जागरूकता और जन भागीदारी तपेदिक (टीबी) और नशीली दवाओं की लत से हमारी लड़ाई में सफलता की कुंजी है।

लोकसभा अध्यक्ष ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए टीबी और नशीली दवाओं की लत के उन्मूलन की आवश्यकता और 'स्वस्थ प्रतिस्पर्धा' की भावना पैदा पर बल दिया, जहां सभी संसदीय क्षेत्र टीबी मुक्त बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिससे टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य प्राप्त होगा।

श्री बिड़ला ने टीबी से लड़ाई में निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों से बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से सामाजिक कार्यक्रमों और सरकारी पहलों में योगदान देने की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से बीमारी की रोकथाम और बीमारी के बाद की देखभाल में अपने अनुभव का लाभ उठाने के लिए कहा।

श्री बिड़ला ने कहा कि क्षय रोग (टीबी) ऐसी बीमारी है जो लोगों, विशेषकर गरीबों के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियाँ और कठिनाइयाँ प्रस्तुत करती है। उन्होंने इन चुनौतियों से पार पाने के लिए राष्ट्रीय संकल्प की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2030 तक टीबी को खत्म करने का वैश्विक लक्ष्य रखा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के तहत, भारत ने 2025 तक टीबी को खत्म करने का अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। 

श्री बिड़ला ने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी संसद सदस्यों का सहयोग महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे संसद में भारत के 1.4 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उनसे यह सुनिश्चित करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आग्रह किया कि भारत 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।

यह देखते हुए कि टीबी को खत्म करने की पहल संसद ने की है, और इसे आगे ले जाना सांसदों की जिम्मेदारी है, श्री बिड़ला ने कहा कि पंचायत से संसद तक, भारत की लोकतांत्रिक संरचना में शामिल सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को यह लक्ष्य  प्राप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए।

20 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच भारत को टीबी और नशीली दवाओं की लत से मुक्त बनाने के लिए जागरूकता पैदा करने केउद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल थी। लोकसभा अध्यक्ष एकादश टीम की कप्तानी श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने की, जबकि राज्यसभा अध्यक्ष एकादश का नेतृत्व श्री किरेन रिजिजू ने किया। लोकसभा अध्यक्ष एकादश की टीम 73 रन से विजयी रही। श्री अनुराग सिंह ठाकुर को 111 रन की नाबाद पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , Anurag Singh Thakur , TB Mukt Bharat , Nasha Mukt Bharat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD