Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

166 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया रक्तदान सबसे उत्तम सेवा है

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Blood Donation Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से तीसरा रक्तदान शिविर स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर 74  टी डी आई सिटी  (TDI-City) ब्रांच में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन संत निरंकारी मंडल के प्रतिनिधि श्री एच एस चावला चावला जी  के साथ चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी  स्थानीय संयोजक डा. श्रीमती जे. के. चीमा जी, टीडीआई सिटी ब्रांच के मुखी श्री गुरप्रताप सिंह जी, तथा अन्य स्थानीय गण्यमान्य हस्तियों की उपस्थिति में अपने कर कमलों द्वारा किया।  

शिविर में  166  श्रद्धालुओं, पुरुषों एवं महिलाओं ने मिलकर रक्तदान में बढ़चढ़ कर योगदान किया। इस अवसर पर श्री चावला जी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानवता के लिए जीवन समर्पित करने की प्रेरणा दे रहे हैं। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने बताया कि रक्तदान “नर सेवा नारायण पूजा“ का सबसे उत्तम उदाहरण है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश "मानव रक्त नालियों में नही, नाड़ियों में बहना चाहिए" को आगे बढ़ा रहे हैं तथा सभी श्रदालु इसे चरितार्थ कर रहे हैं। श्री ओ पी निरंकारी जी जोनल इंचार्ज ने बताया कि चंडीगढ़ जोन में प्रति माह दो से तीन रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेकों रक्तदाता इस परोपकार के कार्य में भाग ले रहे हैं।

टी डी आई सिटी ब्रांच के मुखी श्री गुरप्रताप सिंह जी और मोहाली के संयोजक डॉ जे. के. चीमा जी ने मुख्य अतिथि श्री एच एस चावला जी जोनल इंचार्ज श्री ओ. पी. निरंकारी जी, रक्तदाताओं व श्रद्धालुओं और शहर के गणमान्य व्यक्ति जो भी इस रक्त शिविर में आए थे का  आभार प्रकट किया। श्री गुरप्रताप सिंह जी बताया कि निरंकारी मिशन की तरफ से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 में  किया गया था। 

बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने स्वयं इस शिविर में रक्तदान  किया और यह अभियान मिशन के श्रद्धालुओं की तरफ से पिछले 38 वर्षों से चलाया जा रही है तथा इस अभियान में अभी तक लगभग नौ हज़ार रक्तदान शिविरों में लगभग चौदह लाख यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। संत निरंकारी मिशन की तरफ से संत  निरंकारी चैरिटबल फाउंडेशन के तत्वाधान में जनहित की भलाई के लिए समय-समय पर विश्वभर में अन्य अनेक सेवाएं भी की जा रही हैं, जिससे समाज का समुचित विकास हो सके। 

इसमें स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वन नैस वन, प्रोजेक्ट अमृत, नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श केंद्र, नि:शुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। इस शिविर में पीजीआई से डॉ  मनप्रीत कौर  व सिविल अस्पताल, मोहाली से डॉ सानिया  शर्मा बी टी ओ के नेतृत्व की टीम द्वारा रक्त यूनिट एकत्रित किये गए।  

इस रक्तदान शिविर के आयोजन में स्थानीय सेवादल की यूनिट के अनेकों महिला एवं पुरुष सेवादारों द्वारा  अनथक योगदान दिया गया। सभी रक्तदातायों के लिये नाश्ते एवं उपयुक्त जलपान के साथ सभी के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। 

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD