Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

आम आदमी पार्टी ने लुधियाना के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने की घोषणा, लुधियाना को साफ और सुंदर शहर बनाने का किया वादा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Hardeep Singh Mundian, Shery Kalsi, Ashok Prashar Pappi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने लुधियाना को स्वच्छ, आधुनिक और शहर में बड़े स्तर पर बदलाव से संबंधित पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की। अरोड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इन गारंटियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

लुधियाना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने शहर की गंभीर चुनौतियों से निपटने और व्यवस्थित विकास लाने के लिए पार्टी के दृष्टिकोण का खुलासा किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पार्षद उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, आप विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला), मदन लाल बग्गा, राजिंदर पाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी, पार्टी के राज्य सचिव अमनदीप सिंह मोही, कुलवंत सिंह सिद्धू, लखबीर राय और डॉ. सनी अहलूवालिया मौजूद रहें।

लुधियाना के लिए आप की पांच गारंटी

बुड्ढा दरिया की सफाई और पुनरुद्धार

अमन अरोड़ा ने कहा कि बुड्ढा दरिया की सफाई और जीर्णोद्धार आम आदमी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नदी, जो आज एक प्रदूषित नाले में बदल गई है, को एक व्यापक सफाई परियोजना के माध्यम से पूरी तरह साफ कर पुनर्जीवित किया जाएगा। 

नदी में गंदे सीवेज और औद्योगिक कचरे के प्रवाह को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि उन्नत तकनीक के साथ बुड्ढा दरिया को स्वच्छ बनाया जाएगा, ताकि लुधियाना के निवासियों के लिए इसकी प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन बहाल हो सके।

प्रत्येक घर के लिए स्वच्छ पेयजल

अरोड़ा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल एक बुनियादी अधिकार है और आम आदमी पार्टी पूरे लुधियाना में 100 प्रतिशत स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। जल आपूर्ति प्रणाली को आधुनिक बनाने और इससे संबंधित समस्याओं को खत्म करने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल से लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

आधुनिक परिवहन समाधानों से प्रदूषण का निपटारा

लुधियाना के बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए, पार्टी ने शहर के सार्वजनिक परिवहन में बड़े पैमाने पर सुधार करने का वादा किया है। अरोड़ा ने घोषणा की कि 100 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी और इसके कुशल संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन और डिपो भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि लुधियाना की परिवहन प्रणाली टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बन सके।

100% सीवरेज कवरेज और जलभराव का स्थायी समाधान

लुधियाना में जल जमाव और खराब सीवरेज प्रबंधन के लंबे समय से चले आ रही समस्या को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने पूरे शहर में 100% सीवरेज कवरेज का वादा किया। वहीं मानसून के दौरान जलभराव का स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए उन्नत जल निकासी सिस्टम बनाने का भी वादा किया।

कूड़ा प्रबंधन और कचरा मुक्त लुधियाना

अमन अरोड़ा ने लुधियाना में कुख्यात कचरा हॉटस्पॉट सहित सभी कचरे के ढेर को हटाने की गारंटी दी। अन्य जगहों की सफल परियोजनाओं को बताते हुए अरोड़ा ने कहा कि यहां भी सभी कूड़े डंपों को हटाया जाएगा और उस जगह को साफ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए व्यापक कचरा प्रबंधन प्रणाली विकसित की जाएगी।

आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से यातायात की भीड़ कम करना

लुधियाना के लोगों के लिए ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसका समाधान करने के लिए, अरोड़ा ने 4 नए बड़े-छोटे बस स्टैंड के निर्माण और शहर की प्रमुख सड़कों को अपग्रेड करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवहन से संबंधित सभी समस्याओं की पहचान की जाएगी और पूरे लुधियाना में यातायात की आवाजाही को आसान बनाने के लिए आधुनिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

सभी गारंटियों पर प्रकाश डालते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लुधियाना में व्यवस्थित और जन-केंद्रित विकास लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक गारंटी विशेषज्ञों से परामर्श करने और लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर बनाई गई है। हम ऐसे समाधान प्रदान करेंगे जिनका स्थायी प्रभाव पड़ेगा।

अरोड़ा ने लोगों को आश्वासन दिया कि ये गारंटी केवल चुनावी वादे नहीं बल्कि हमारी दृढ़ प्रतिबद्धताएं हैं। आम आदमी पार्टी का मेयर बनने के तुरंत बाद सभी परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इनमें से अधिकांश वादों को दो साल के भीतर ही पूरे किए जाएं।

आप पंजाब अध्यक्ष ने दिल्ली और पंजाब में अपने वादों को पूरा करने के पार्टी के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लुधियाना के निवासियों ने आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल पर बहुत भरोसा दिखाया है। इस चुनाव में भी सभी वार्डों में लोगों का पार्टी के प्रति बेहद उत्साह है। लोगों का भारी समर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि आम आदमी पार्टी का लुधियाना में मेयर बनना तय है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hardeep Singh Mundian , Shery Kalsi , Ashok Prashar Pappi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD