Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बयां कर रही है सरोवर की लहराती लहरें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बीते हुए लम्हों को

18 दिन चले इस महोत्सव की सुंदरता को अपने अंदर समेटे हुए है सरोवर, शिल्पकार की अनूठी शिल्पकला और लोक कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धुन की गूंज से सराबोर हुआ सरोवर

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 3.5 किलोमीटर की परिधि में बसा हुआ तथा विश्व पटल पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाएं हुए ब्रह्मसरोवर की लहरती लहरें भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बीते हुए लम्हों को बयां करती नजर आ रही है। ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक 18 दिनों तक चले इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की सुंदरता को अपने अंदर समेटा हुआ है। 

अहम पहलू यह है कि ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक 18 दिनों तक चले इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न प्रदेशों से आए हस्त शिल्पकारों की अनूठी व हैरान करने वाली शिल्पकला ने लोगों का मन मोहने का काम किया है।अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के आखिरी दिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे और उन्होंने शिल्पकारों की हस्त शिल्पकला का कद्रदान होकर जमकर खरीददारी भी की। 

इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों की अनोखी लोक कला व अपने-अपने प्रदेश की लोक कला के साथ-साथ वेशभूषा और साहित्य को दिखाने का प्रयास किया गया। इन लोक कलाकारों के वाद्य यंत्रों की धुन की गूंज से ब्रह्मसरोवर भी सराबोर होकर स्वागत करता हुआ नजर आया। इतना ही नहीं इन कलाकारों की लोक कला का रंग अदभुत और सराहनीय रहा, महोत्सव में आने वाला प्रत्येक पर्यटक अपने आप को इस रंग में रंगने से रोक नहीं पाया। 

जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ राज्यों के कलाकार अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति को अपने नृत्यों और लोक गीतों के माध्यम से दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कलाकार राउफ, कुल्लू नाटी, गाथा गायन, छपेली, शामी, गुदुम बाजा, करमा, राई और पंजाब के लुडी आदि लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इन लोक नृत्यों में बजने वाले वाद्य यंत्र लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे है और लोक गीत दर्शकों के मन पर अपनी अनोखी छाप छोड़ रहे है।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD