Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मिट्टी की कलाकृतियों एवं बर्तनों की पांच दिवसीय ऐतिहासिक प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

केवीआईसी के अध्यक्ष ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 15 Dec 2024

Last updated on: Dec 15, 2024, 00:00 IST

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर परिसर में द्रौपदी कूप में आयोजित ‘मिट्टी की कलाकृतियां, मिट्टी के बर्तन और खादी सहित विभिन्न ग्रामोद्योग उत्पादों और पीएमईजीपी इकाइयों के उत्पादों की पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य खादी और ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत ‘कुम्हार सशक्तिकरण’, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) और खादी निर्माण से जुड़ी संस्थाओं, कारीगरों और लाभार्थियों को विपणन मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) पूज्य बापू, खादी और कुटीर उद्योगों की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से केवीआईसी देशभर के उन कारीगरों और लाभार्थियों को एक मंच प्रदान कर रहा है जो किसी न किसी रूप में केवीआईसी से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में कुल 21 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 15 स्टॉल उन कुम्हारों के हैं जिन्हें केवीआईसी ने कुम्हार सशक्तिकरण योजना के माध्यम से इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही पीएमईजीपी/खादी संस्थाओं के लाभार्थियों के भी 6 स्टॉल हैं, जिनमें ग्रामोद्योग के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। आगंतुकों को खादी और मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया समझाने के लिए यहां लाइव डेमो भी आयोजित किए गए हैं।

 

Tags: International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD