Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने सी.आर. पाटिल से जल जीवन मिशन के तहत पहली किस्त के 161 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने की अपील की

पंजाब में जल जीवन मिशन योजना का और विस्तार बेहद जरूरी: मुंडियां

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, C.R. Paatil
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

पंजाब के जल आपूर्ति और सेनिटेशन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल से जल जीवन मिशन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली किस्त के 161 करोड़ रुपये की बकाया राशि जारी करने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह राशि प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाएगी।

जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा के लिए केंद्रीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेते हुए श्री मुंडियां ने कहा कि राज्य के निवासियों को पीने के पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजाब ने ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ प्लस (खुले में शौच मुक्त प्लस) का दर्जा प्राप्त करने में बेहतरीन प्रगति की है। 

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य ने  फीकल स्लज मैनेजमेंट (एफएसएम) नीति तैयार कर ली है। बैठक में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के प्रमुख सचिव श्री नीलकंठ एस. अवहद और मिशन निदेशक श्री अमित तलवार भी मौजूद थे। जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री ने कहा कि राज्य समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए प्राथमिकता के आधार पर पंजाब के सभी गांवों को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत मॉडल प्लस दर्जा दिलाने का लक्ष्य रखता है।

श्री मुंडियां ने कहा कि हाल ही में हुए चुनावों के बाद राज्य में ग्राम पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में प्रगति को बढ़ावा देने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अगले तीन महीनों में इस दिशा में और ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ प्लस का दर्जा प्राप्त करने के लिए पंजाब की महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना की। 

उन्होंने राज्य द्वारा फीकल स्लज मैनेजमेंट (एफएसएम) नीति तैयार करने के लिए भी प्रशंसा व्यक्त की।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , C.R. Paatil

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD