Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने पर देश के जाने-माने संतों ने किया चिंतन और मंथन

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, International Gita Mahotsav 2024, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2024, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar, Dr. Mohan Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 10 Dec 2024

Last updated on: Dec 10, 2024, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के प्रमुख संतों ने गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए चिंतन और मंथन किया। इस दौरान संतों ने गीता के संदेश को विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए मार्ग प्रशस्त करने पर जोर दिया।इस संत सम्मेलन का उद्घाटन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 

सम्मेलन में कई जाने-माने संतों ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें जूनागढ़ के पीठाधीश्वर अवधेशानंद महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, शंकराचार्य महाराज, भूपेंद्र सिंह महाराज, रवि शाह महाराज और अयोध्या श्रीराम मंदिर के चंपत राय सहित कई संत शामिल थे।स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा, "गीता महोत्सव के इस अवसर पर हम हर वर्ष संत सम्मेलन आयोजित करते हैं, जिससे गीता के उपदेशों को पूरी दुनिया में फैलाने का प्रयास किया जाता है। 

गीता जीवन के हर पहलू को समझने और उसे बेहतर बनाने का मार्गदर्शन करती है।"संतों ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि गीता की शिक्षा मानव जीवन की समस्याओं का समाधान देती है। गीता के उपदेशों में कर्म, भक्ति और ज्ञान के मार्ग को अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे जीवन में शांति और संतुलन स्थापित किया जा सकता है।

इसके साथ ही, स्वामी परमानंद ने कहा, "हमें धर्म की रक्षा करनी होगी, क्योंकि धर्म ही हमारा कर्तव्य है। गीता हमें कर्तव्य का पालन सिखाती है।" चंपत राय ने भी गीता के महत्व को उजागर करते हुए कहा कि हमें अपने घरों में गीता रखना चाहिए और बच्चों को प्रतिदिन गीता के श्लोकों का स्मरण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस संत सम्मेलन में देशभर से आए संतों ने गीता के माध्यम से मानवता को एकता, भाई-चारे और सद्भावना का संदेश दिया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , International Gita Mahotsav 2024 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2024 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar , Dr. Mohan Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD