Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस को अपग्रेड करने की रखी आधारशिला

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में लाई क्रांतिकारी बदलाव: हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Shaheed E Azam Sukhdev Thapar School of Eminence, School of Eminence, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस, भारत नगर, लुधियाना को अपग्रेड करने की  आधारशिला रखी।विधायक श्री गुरप्रीत बस्सी  गोगी, मार्कफेड के चेयरमैन श्री अमनदीप सिंह मोही और डिप्टी कमिश्नर श्री जतिंदर जोरवाल के साथ, कैबिनेट मंत्री स बैंस ने बताया कि नए कार्यों में अत्याधुनिक इनडोर स्पोर्ट्स सुविधा, मल्टीपरपज हॉल, नई साइंस लैब्स, अतिरिक्त कक्षाएं, छत की टाइलिंग, नए दरवाजे और खिड़कियां, नई बिजली की वायरिंग, सीवरेज सिस्टम, विद्यार्थियों के लिए कवर पार्किंग क्षेत्र, मध्याह्न भोजन के लिए आश्रय, बाथरूम, बास्केटबॉल कोर्ट, ग्राउंड फ्लोर पर पुराने हॉल को गिराकर सात नई कक्षाओं का निर्माण, बाथरूम, एक नया मुख्य प्रवेश द्वार, अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं। 

उन्होंने बताया कि ये काम लगभग अगले 11 महीनों में पूरा करके स्कूल को एक बेहतरीन संस्थान में बदला जाएगा। इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के सम्मान में रखा जाएगा।स हरजोत सिंह बैंस ने जोर देकर कहा कि पंजाब भर में स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को कॉन्वेंट स्कूलों के मुकाबले की सुविधाएं मिलें। उन्होंने बताया कि शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस, जो लुधियाना के भारत नगर चौक पर स्थित है, सबसे प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थानों में से एक है, जो वर्तमान में लगभग 2000 विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह लुधियाना शहर का दूसरा स्कूल ऑफ एमिनेंस होगा, जिसमें सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।कैबिनेट मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान आने वाले महीनों में जनता के लिए पांच नए स्कूल ऑफ एमिनेंस (एस.ओ.ई.) का उद्घाटन करेंगे।सरकारी स्कूलों में उच्च-गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए पहले ही महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें चारदीवारी, फर्नीचर, खेल सुविधाएं और अन्य कई चीजें शामिल हैं।

उन्होंने बिजनेस ब्लास्टर पहल के बारे में भी चर्चा की, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में एक उद्यमशील भावना पैदा करना है। उन्हें नौकरी खोजने वालों से नौकरी प्रदान करने वालों में बदलने के लिए प्रेरित करना है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक व्यावसायिक उद्यमों में शामिल करके, यह कार्यक्रम रचनात्मकता, समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच जैसे आवश्यक कौशल को बढ़ावा देता है। 

इस योजना के तहत, हर चयनित विद्यार्थी को अपने व्यावसायिक विचारों को विकसित करने के लिए 2,000 रुपये की प्रारंभिक धनराशि मिलती है। इसके अलावा, उन्होंने मिशन समर्थ का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य ग्रेड 3 से 8 तक के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता और गणना कौशल को बढ़ावा देना है। इससे पहले, कैबिनेट मंत्री ने शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल के परिसर में स्थापित प्रतिमा पर श्रद्धा के फूल अर्पित किए।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Shaheed E Azam Sukhdev Thapar School of Eminence , School of Eminence , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD