Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उद्योगपतियों के हित में एक माह के भीतर लागू होगी ओटीएस योजनाएं : तरुणप्रीत सोंद

एक जिला एक उत्पाद को मिलेगी नई पहचान, उद्योग मंत्री ने 18वें पाईटैक्स का किया उद्घाटन

Tarunpreet Singh Sond, Khanna, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, JeevanJot Kaur, Jasbir Sandhu, Jaswinder Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Dec 2024

Last updated on: Dec 06, 2024, 00:00 IST

पंजाब के निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोंद ने कहा है कि पंजाब में उद्योगों की मजबूती के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजनाओं में संशोधन करके एक माह के भीतर लागू किया जाएगा ताकि पंजाब में उद्योगों व उद्योगपतियों की राह सरल हो सके।सोंद शुक्रवार को अमृतसर में शुरू हुए 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के औपचारिक उदघाटन के अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में अधिकतम निवेश आकर्षित करने के लिए देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप भविष्य में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी।सोंद ने कहा कि पंजाब की औद्योगिक नीति में भी कई तरह के संशोधन करके उसका सरलीकरण किया जा रहा है। भविष्य में उद्योगपतियों को औद्योगिक नीति में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

सोंद ने कहा कि पंजाब इज ऑफ डुइंग बिजनेस के मामले में देश का अग्रणी राज्य है। प्रदेश में चल रहे एमएसएमई रोजगार सृजन में पंजाब सरकार का सहयोग कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास के मामले में हुए सर्वेक्षणों में पंजाब भारत के पहले तीन राज्यों में शामिल है।सरकार का प्रयास है कि एक जिला एक उत्पाद को नई पहचान दी जाए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीएचडीसीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत जैन ने कहा कि पिछले 119 वर्षों से पीएचडीसीसीआई औद्योगिक क्रांति में सहयोग करते हुए देश की उन्नति में भागीदार बनता रहा है। चैंबर का हमेशा प्रयास रहा है कि उद्योगों तथा सरकार के बीच सेतु का काम करते हुए नए उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए।  

पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पाईटैक्स का लगातार विस्तार किया जा रहा है। पिछले साल यहां 500 के करीब स्टाल लगाए गए थे इस बार यहां 600 से अधिक कारोबारी अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हुए हैं। इस अवसर पर विधायक जीवन जोत कौर, जसबीर संधू के अलावा पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सैक्टरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता, डिप्टी सैक्टरी जनरल नवीन सेठ, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद, स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

 

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , Khanna , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , JeevanJot Kaur , Jasbir Sandhu , Jaswinder Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD