Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रहलाद जोशी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए 'अन्न चक्र' और स्कैन पोर्टल लॉन्च किया

दक्षता में सुधार, लागत कम करने और आवश्यक वस्तुओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहायता हेतु पीडीएस आपूर्ति श्रृंखला का अनुकूलन

Pralhad Joshi, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution and New & Renewable Energy, Public Distribution System, PDS, Anna Chakra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

केन्द्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री  श्री प्रल्हाद जोशी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) आपूर्ति श्रृंखला अनुकूलन उपकरण ‘अन्न चक्र’ और स्कैन (एनएफएसए के लिए सब्सिडी दावा आवेदन) पोर्टल का  शुभारंभ किया, जोकि राज्यों की सार्वजनिक वितरण प्रणाली और सब्सिडी दावा तंत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा संचालित "अन्न चक्र" पीडीएस आपूर्ति श्रृंखला अनुकूलन, देश भर में पीडीएस लॉजिस्टिक्स नेटवर्क की दक्षता बढ़ाने से संबंधित एक ऐतिहासिक पहल है। विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) और फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (एफआईटीटी), आईआईटी-दिल्ली के सहयोग से विकसित, यह परियोजना अधिकतम विकल्पों की पहचान करने और आपूर्ति श्रृंखला नोड्स में खाद्यान्न की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उन्नत एल्गोरिदम का लाभ उठाती है। 

इस पैमाने के संचालन में एक जटिल आपूर्ति श्रृंखला शामिल है, जो किसानों से लेकर उचित मूल्य की दुकानों तक कई हितधारकों पर निर्भर है। यह पहलू इस पहल को अनूठा बनाता है, जो 81 करोड़ लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा संजाल प्रदान करने वाले दुनिया के सबसे बड़े खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम की गति और दक्षता में सुधार करने में मदद करती है। 

ईंधन की खपत, समय और लॉजिस्टिक्स संबंधी लागत में कमी लाने वाले सुव्यवस्थित वितरण मार्गों के माध्यम से बेहतर दक्षता और लागत की बचत के अलावा, यह पहल परिवहन-संबंधी उत्सर्जन में कमी के कारण कम कार्बन उत्सर्जन के पर्यावरणीय लाभ भी प्रदान करती है।

मार्ग अनुकूलन मूल्यांकन 30 राज्यों के लिए किया गया है और इसके परिणाम लागत में लगभग प्रति वर्ष 250 करोड़ रुपये की अनुमानित बचत के साथ जबरदस्त आशा जगाते हैं। क्यूकेएम (मात्रा क्विंटल में x दूरी किलोमीटर में), जो कि इस पूरी कवायद का उद्देश्यात्मक कार्य है, में 58 करोड़ की कमी की गई है।  

इस कवायद में 4.37 लाख उचित मूल्य की दुकानों और पीडीएस आपूर्ति श्रृंखला के लगभग 6700 गोदामों को शामिल किया गया है। अंतरराज्यीय मार्ग अनुकूलन उपकरण राज्यों के बीच पीडीएस संबंधी आवाजाही के अनुकूलन के लिए विकसित किया गया है और इसे यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूलिप) के माध्यम से रेलवे के एफओआईएस (फ्रेट ऑपरेशंस इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।  

इस प्रयास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म के साथ अनुकूलन उपकरण का एकीकरण है, जिसमें अब विभिन्न राज्यों में स्थित एफपीएस और गोदामों के भू-अवस्थिति उपलब्ध हैं। स्कैन (एनएफएसए के लिए सब्सिडी दावा आवेदन) पोर्टल राज्यों द्वारा सब्सिडी दावों को प्रस्तुत करने, दावे की जांच करने और त्वरित निपटान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए डीएफपीडी द्वारा अनुमोदन के लिए एकल खिड़की प्रदान करेगा। यह पोर्टल नियम-आधारित प्रोसेसिंग का उपयोग करके खाद्य सब्सिडी जारी व निपटान करने हेतु सभी प्रक्रियाओं के शुरू से अंत तक के वर्कफ़्लो का स्वचालन सुनिश्चित करेगा।

 

Tags: Pralhad Joshi , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Consumer Affairs , Food and Public Distribution and New & Renewable Energy , Public Distribution System , PDS , Anna Chakra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD