Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सशस्त्र बलों का हमेशा ऋणी रहेगा देश: कोमल मित्तल

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिला निवासियों को झंडा दिवस फंड्स के लिए दिल खोल कर आर्थिक सहयोग देने की अपील

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Armed Forces Flag Day
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बरकरार और मज़बूत रखने के लिए पूरा देश सशस्त्र बलों का हमेशा कर्जदार रहेगा जो कि देश वासियों के कल के लिए अपना आज न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वे आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में झंडा दिवस के प्रति सार्वजनिक दिलचस्पी पैदा करने, नागरिकों में जागरुकता फैलाने व झंडे के सम्मान में वित्तिय अंशदान एकत्र करने के लिए सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नालाजी के विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को पूरे देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है लेकिन 6 व 7 को सरकारी छुट्टी होने के कारण इस बार झंडा दिवस 5 दिसंबर को मनाया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम सभी को अपने शूरवीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए जो देश के अलग-अलग राज्यों के निवासी होने साथ-साथ अलग-अलग भाषाओं बोलने के बावजूद एकजुट होकर देश की रक्षा के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस दिन हम सभी सुरक्षा सेनाओं के साथ अपनापन जताते हुए अपने-अपने कालर पर सांकेतिक झंडा लगाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने समूह जि़ला वासियों से अपील की कि वह झंडा दिवस फंड के लिए दिल खोल कर आर्थिक सहयोग देने की अपील की ताकि जरुरत के समय फौजियों, पूर्व फौजियों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को अधिक से अधिक मदद मुहैया करवाई जा सके। 

उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि होशियारपुर जिला पूरे देश में कुर्बानियां देने में अग्रणी है। इस मौके पर सैनिक सेवाएं कल्याण अधिकारी विंग कमांडर(रिटा.) गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एकत्र की गई राशी केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू की गई कल्याण स्कीमों व सेवा कर रहे सैनिकों, उनकी विधवाओ, दिव्यांग सैनिकों के लिए खर्च की जाती है। 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक सशस्त्र सेना झंडा दिवस के लिए दान की गई राशी आयकर मुक्त है। इस मौके पर सुपरपीडेंट बलजीत कौर, सतीश सिंह बग्गा,बलदेव सिंह, नरेश कुमार और सैनिक प्री-रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग के शिक्षार्थी भी शामिल थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Armed Forces Flag Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD