Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की किसी भी सड़क को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा : डॉ अजय गुप्ता

विधायक गुप्ता ने अलग-अलग सड़कों बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Dec 2024

Last updated on: Dec 01, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मच्छी मंडी,मेडिसिन मार्केट,टेलीफोन एक्सचेंज और फुला वाला बाजार क्षेत्र की सड़कों को बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक गुप्ता ने कहा कि  केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की किसी भी सड़क को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रीमिक्स, सीसी फ्लोरिंग और इंटरलॉकिंग टाइलों से बनने वाली सड़कों को बनवाने के कार्य में तेजी लाई हुई है। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है। लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों के साथ मीटिंग करके  उनका तुरंत हल भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के,स्ट्रीट लाइट, सीवरेज  व्यवस्था को पूरी तरह से ठीक करवाया जा रहा है। जहां-जहां भी पानी की कमी आ रही है, वहां वहां पर नए ट्यूबवेल भी लगवाए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।उन्होंने कहा कि नगर निगम,फूड सप्लाई विभाग, पावर कॉम, पुलिस विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ वह खुद लगातार मीटिंग कर रहे हैं। उन मीटिंगों में  लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास कार्य करवाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करके कार्य करवाए भी जा रहे हैं। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सभी वार्डों में लोगों की प्रतिदिन समस्याएं सुनकर उनका हल भी करवाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि विशेष कर  सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर गाड़ियों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्ट करने वाली गाड़ियों की आने वाले दिनों में और भी संख्या बढ़ाई जाएगी। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि चुनाव के वक्त किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली की सप्लाई लगातार मिल रही है और 90 प्रतिशत लोगों के घरों में बिजली का बिल जीरो आ रहा है। पंजाब सरकार द्वारा अपने ढाई साल के कार्यकाल में 50 हजार लोगों को नौकरियां दी गई है। 

उन्होंने कहा कि आगे भी नौकरियां देने का  सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम अमृतसर में भी जल्द 50 लोगों को नौकरियां के नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर मिकी चड्ढा, संजीव कुमार, मनदीप मोगा, राहुल सेठी, कमल कुमार, विश्व लूथरा, मैडम  मधु, सुरजीत सिंह, वोहरा साहब, ओम प्रकाश, दीपक बग्गा, दीपक चड्ढा, गोरे शाह, लाली और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD