Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डिप्टी सीईओ भारत भूषण बंसल 36 वर्षों की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त

Bharat Bhushan Bansal, Deputy Chief Electoral Officer, Deputy CEO, Punjab Admin, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2024

Last updated on: Nov 30, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय में सेवा निभा रहे उप मुख्य चुनाव अधिकारी (डिप्टी सीईओ) भारत भूषण बंसल 36 वर्षों की नौकरी के बाद आज सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके सेवाकाल के कार्यों को स्मरण किया गया। 

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी और अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी हरीश नैयर ने भारत भूषण बंसल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। भारत भूषण बंसल ने 1989 में क्लर्क के रूप में नौकरी शुरू की थी और विभिन्न पदों पर पदोन्नति पाते हुए डिप्टी सीईओ के रूप में सेवा निवृत्त हुए, जो विभागीय पदोन्नति का सबसे उच्च पद है। 

अपने सेवाकाल के दौरान, श्री बंसल ने 7 विधानसभा चुनाव, 10 लोकसभा चुनाव, एसजीपीसी चुनाव, राष्ट्रपति चुनाव और बार काउंसिल चुनावों के अलावा कई उपचुनाव आयोजित करवाए। इस अवसर पर जॉइंट सीईओ सकतर सिंह बल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला और मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।

 

Tags: Bharat Bhushan Bansal , Deputy Chief Electoral Officer , Deputy CEO , Punjab Admin , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD