Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ अजय गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों के साथ की मीटिंग कहा-विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत  सिंह औलख और निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। विधायक डॉ गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ की गई पिछली मीटिंग्स का रिव्यू किया। जिसमें केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के करवाए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई। 

मीटिंग में मौजूद निगरान इंजीनियर संदीप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछली मीटिंग में दिए गए विकास कार्यों में से लगभग 80 प्रतिशत कार्य शुरू हो चुके है। शेष रहते  विकास कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है । इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विकास कार्य में तेजी करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष कर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को बनाने का काम भी तेजी से हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिन जिन क्षेत्र में पीने के पानी की कमी आ रही है, उन उन क्षेत्रों में  नए ट्यूबवेल  शुरू करवाए जा रहे हैं। विधायक डॉ गुप्ता ने निगम कमिश्नर से कहा कि कैरो मार्केट में बन रहे आधुनिक पार्किंग स्टैंड के कार्य में भी तेजी लाई जाए। उन्होंने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में मिनी हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए भी कहा। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई मीटिंग दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा सुपर सक्कर मशीन और अन्य मशीनरी नगर निगम को देने के लिए कहा गया था। जिस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि फिलहाल अभी तक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से नगर निगम को सुपर सक्कर मशीन और अन्य मशीने जारी नहीं की गई है। विधायक डॉ गुप्ता ने केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सैनिटेशन को लेकर विस्तार पूर्वक बातचीत की।

उन्होंने सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों से केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रही मशीनरी के बारे में भी पूछा गया। विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में चल रही नगर निगम की ट्रैक्टर ट्रॉली, कंपनी की गाड़ियां, निगम द्वारा हायर की गई ट्रैक्टर ट्रॉली, चल रहे हाथ रेहड़े तथा अन्य मशीनरी की सूची मांगी। 

निगम के एम एच ओ डॉ योगेश अरोड़ा और मेडिकल अधिकारी डॉ रमा द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर चल रही गाड़ियों की सूची दी गई। जिस पर विधायक डॉ गुप्ता ने तसल्ली व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार इतनी गाड़ियां चलती रहे। उन्होंने कहा कि पहले से अब सफाई व्यवस्था बेहतर है। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर गुलप्रीत सिंह  औलख  ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह वह निगम अधिकारियों को साथ लेकर शहर के विधायकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता के साथ मीटिंग करके विकास कार्य और लोगों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ गुप्ता द्वारा दिए गए विकास कार्यों को संबंधित निगम अधिकारियों को नोट करवा दिए गए हैं, सभी विकास कार्य जल्द शुरू भी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह फिर विधायक डॉ गुप्ता के साथ  मीटिंग की जाएगी।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD