Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

पंजाब सरकार द्वारा सिंचाई प्रणाली में सुधार के लिए नहरों, रजवाहों और खालों का होगा नवीनीकरणः बरिंदर कुमार गोयल

कहा, डैमों और नहरों के पानी का सिंचाई के लिए 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा

Barinder Kumar Goel, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurdit Singh Sekhon, Vineet Kumar, DC Faridkot, Deputy Commissioner Faridkot, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़रीदकोट , 29 Nov 2024

Last updated on: Nov 29, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में जहां राज्य की तरक्की और सर्वपक्षीय विकास के लिए बड़े उपाय किए जा रहे हैं, वहीं डैमों और नहरी पानी का सुचारू उपयोग करके टेलों तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यापक योजना तैयार की गई है ताकि भूजल और बिजली की बचत की जा सके।यह प्रगटावा जल स्रोत, खनन व भू-विज्ञान और भूमि व जल संरक्षण मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मचाकी मल्ल सिंह रोड पर सरहिंद फीडर तथा राजस्थान फीडर नहरों पर 10.24 करोड़ की लागत से नए बनाए गए स्टील के पुलों का उद्घाटन करने के दौरान किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इन पुलों के बनने से फ़रीदकोट के अलावा अन्य ज़िलों को भी आवागमन के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी क्योंकि इससे पहले ये पुल बहुत संकरे थे जिससे लोगों को आवागमन से संबंधित कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि ये पुल निर्धारित समय से 4 महीने पहले तैयार किए गए हैं जिसके लिए ज़िला प्रशासन और विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों नहरों पर तलवंडी बाईपास के ऊपर भी करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से 2 और पुलों का निर्माण किया जा रहा है और उनमें से 1 पुल जनवरी महीने तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।जल स्रोत मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जल स्रोतों के सुचारू उपयोग संबंधी प्राथमिक आधार पर योजना बनाई गई है और पंजाब सरकार ने सिंचाई विभाग का बजट 400 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपए किया है।

उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा नहरों और डैमों के पानी के उपयोग के लक्ष्य को 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है और 38 प्रतिशत बर्बाद जा रहे पानी को उपयोग में लाने के लिए नहरों का नवीनीकरण सहित रजवाहे व खालों आदि को पक्का किया जाएगा और उनमें पानी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नहरी पानी के 100 प्रतिशत उपयोग से भूजल पर निर्भरता काफ़ी हद तक घटेगी। इसके अलावा ट्यूबवेलों का उपयोग घटने के कारण बिजली की भी बड़ी मात्रा में बचत होगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधन भूजल को बचाना पंजाब सरकार की बड़ी पहल है और पिछले 40 वर्षों में किसी भी सरकार ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया।इस मौके पर विधायक फ़रीदकोट स. गुरदित्त सिंह सेखों ने कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल का इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इन पुलों पर जनवरी 2024 में पुनर्निर्माण के लिए काम शुरू किया गया था, जो एक साल के समय में पूरा होना था पर इसे 4 महीने पहले ही पूरा कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को देखते हुए इन पुलों को 2 महीने पहले ही आवागमन के लिए खोल दिया गया था जबकि इसका अधिकारिक उद्घाटन आज किया गया है। उन्होंने कहा कि तलवंडी बाईपास पर बन रहे पुल भी जल्दी ही बनकर तैयार होने के बाद लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल को बाबा फ़रीद यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई।

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्री विनीत कुमार, एस.डी.एम फ़रीदकोट मेजर डा. वरुण कुमार, कार्यकारी इंजीनियर राजस्थान फीडर नहर और ग्राउंड वाटर मंडल स. रमनप्रीत सिंह, श्री संदीप गोयल एस.ई. फ़िरोज़पुर नहर सर्कल, चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट गुरतेज सिंह खोसा के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurdit Singh Sekhon , Vineet Kumar , DC Faridkot , Deputy Commissioner Faridkot , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD