Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स ने आईटी और इनोवेशन को मजबूत करने के लिए राजस्थान सरकार के साथ साझेदारी की

IIHMR Start-ups,IIHMR Foundation, Dr. P.R. Sodani,Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

आईआईएचएमआर फाउंडेशन की जयपुर स्थित एक प्रमुख इकाई आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स ने राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते की घोषणा की है। इस साझेदारी के माध्यम से, आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स ने राज्य में एक बेहतर ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक चरण के स्टार्ट-अप और  छात्र-नेतृत्व वाले स्टार्ट-अप को आगे बढ़ाने की तैयारी की है। 

राइजिंग राजस्थान इन्फॉर्मेशन टैक्नोलॉजी और स्टार्ट-अप प्री-समिट में आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स ने एक प्रमुख भागीदार के रूप में जगह बनाई है। इस दौरान आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स ने रणनीतिक पहलों, अत्याधुनिक कार्यक्रमों और सफलता की कहानियों के माध्यम से राजस्थान के उद्यमशीलता संबंधी परिदृश्य में व्यापक बदलाव लाने के लिए अपने प्रयासों की जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम में ‘बिल्डिंग राजस्थान एज एन आईटी एंड इनोवेशन हब’ थीम पर पैनल चर्चा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान उद्योग के अग्रणी दिग्गजों और विचारकों ने आईटी और नवाचार में सबसे आगे रहने से जुड़ी राज्य की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। 

आईआईएचएमआर फाउंडेशन के निदेशक डॉ. पी.आर. सोडानी ने इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘हमें राजस्थान में हेल्थकेयर स्टार्ट-अप के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के साथ सहयोग करने की खुशी है। यह साझेदारी राज्य में इनोवेशन आधारित अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।’’

आईआईएचएमआर फाउंडेशन के सीईओ श्री पुनीत दत्ता ने इन भावनाओं को दोहराते हुए कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य एक ऐसा बेहतर ईको सिस्टम स्थापित करना है जो न केवल उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करे, बल्कि रोजगार के सार्थक अवसर भी पैदा करे। यह समझौता इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’

इस महत्वपूर्ण साझेदारी के जरिये इनोवेशन के प्रयासों को और तेज करने की तैयारी है। इस तरह के प्रयासों से राजस्थान में स्टार्ट-अप से संबंधित ईको सिस्टम को और मजबूत करने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। 

स्वास्थ्य सेवा में अपनी 40 साल की विरासत और एक समर्पित इनक्यूबेटर के रूप में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए, आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स स्वास्थ्य सेवा स्टार्ट-अप्स के विकास को बढ़ावा देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के विशेष प्रयास करता है। इस तरह आईआईएचएमआर स्टार्ट-अप्स महत्वपूर्ण चुनौतियों को दूर करने वाले परिवर्तनकारी समाधानों को बढ़ावा देता है और इस क्षेत्र में प्रभावशाली बदलाव लाता है।

 

Tags: IIHMR Start-ups , IIHMR Foundation , Dr. P.R. Sodani , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD