Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक निकाली यात्रा

यात्रा में मंत्री- विधायक समेत हजारों कार्यकर्ता व समर्थक हुए शामिल, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Shery Kalsi, Batala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Nov 2024

Last updated on: Nov 27, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की शुक्राना यात्रा के दूसरे दिन पार्टी के नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक यात्रा निकाली और पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में जीत की बधाई दी। यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। वहीं हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक व कार्यकर्ताओं यात्रा की शोभा बढ़ाई। 

कार्यकर्ताओं ने हर चौक पर पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष का फूल बरसाकर और जिंदाबाद के नारे लगाकर स्वागत किया। यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत की बदौलत ही पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है। 

उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगे और साथ मिलकर पार्टी को पंजाब में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की भी सराहना की। शैरी कलसी ने पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा बरकरार रखने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सरकार पंजाब को फिर से संपन्न और समृद्ध राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है और लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है। 

उन्होंने कहा कि कि उपचुनाव के नतीजों ने बताया कि पंजाब के लोग आप सरकार के काम से पूरी तरह खुश और संतुष्ट हैं। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि पंजाब छोड़कर बाहर न जाएं। पंजाब सरकार राज्य में ही रोजगार के हजारों अवसर पैदा कर रही है। पिछले ढ़ाई सालों में करीब 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। 

आने वाले दिनों में और भी नौकरियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब के लोगों से किए हर वादे पूरा करेगी। कई बड़े वादे पूरे हो चुके हैं और बाकियों पर भी काम चल रहा है, वह भी जल्द पूरे किए जाएंगे। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने हमारे जैसे एक छोटे पार्टी कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। 

उन्होंने कहा कि हम पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि पार्टी में हर एक कार्यकर्ता की आवाज सुनी जाए और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाए। शैरी कलसी ने पंजाब के आगामी नगर निकाय चुनावों में भी भारी जीत का दावा किया और कहा कि सभी नगर निगम जीतकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की झोली में डालेंगे। 

अमृतसर में उन्होंने कहा कि यहां का अगला मेयर आम आदमी पार्टी का होगा।

 

Tags: Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Shery Kalsi , Batala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD