Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शहर में 120 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया

लोहरा पुल के निर्माण के लिए परियोजना शुरू; जमालपुर डंप साइट और जैनपुर साइट से पुराने कचरे के निपटारे के लिए भी परियोजनाएं शुरू की गईं

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Ludhiana, Rajinder Pal Kaur Chhina, Daljit Singh Bhola Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Nov 2024

Last updated on: Nov 25, 2024, 00:00 IST

शहर को स्वच्छता की बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने सोमवार को शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सिद्धवां नहर पर लोहारा पुल के निर्माण और जमालपुर डंप साइट (लगभग 19.62 लाख मीट्रिक टन) तथा जैनपुर साइट (2 लाख मीट्रिक टन से अधिक) पर जमा पुराने कचरे के निपटारे के लिए परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 120 करोड़ रुपये है।

सबसे पहले, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने लुधियाना दक्षिण की विधायक रजिंदरपाल कौर छीना और नगर निगम आयुक्त आदित्य  डेचलवाल के साथ लोहारा क्षेत्र में सिद्धवां नहर पर पुल (लोहरा पुल) निर्माण परियोजना का उद्घाटन किया। यह पुल लगभग 12.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। विधायक छीना ने कहा कि यह शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस पुल के निर्माण से इलाके में यातायात सुचारू होगा।

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने लुधियाना दक्षिण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अपने विशेष कोटे से 1 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की। इसके अलावा, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के साथ ताजपुर रोड स्थित जमालपुर मुख्य डंप साइट पर जमा लगभग 19.62 लाख मीट्रिक टन कचरे के निपटारे के लिए परियोजना का उद्घाटन किया। 

लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही इस परियोजना के तहत कचरे के ढेर हटाए जाएंगे। इन कचरे के ढेरों का निपटारा बायो-रीमेडिएशन प्रक्रिया से किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि पुराने कचरे के निपटारे से शहरवासियों को दुर्गंध से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कचरा हटने के बाद नगर निगम की लगभग 41 एकड़ भूमि खाली हो जाएगी और इसे शहरवासियों की भलाई के लिए उपयोग किया जाएगा।

बाद में, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गिल क्षेत्र के विधायक जीवन सिंह संगोवाल और नगर निगम आयुक्त आदित्य डेचलवाल के साथ नगर निगम की जैनपुर साइट से 2 लाख मीट्रिक टन से अधिक पुराने कचरे के निपटारे के लिए परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 11 करोड़ रुपये है। कचरे का निपटारा बायो-रीमेडिएशन के जरिए किया जाएगा। इसके बाद, लगभग 29 एकड़ भूमि खाली हो जाएगी और इसका उपयोग नगर निगम की भविष्य की परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। सोमवार को जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ, उनसे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सतत विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और राज्यभर में उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा स्थापित किया जा रहा है।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Ludhiana , Rajinder Pal Kaur Chhina , Daljit Singh Bhola Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD