Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनोहर लाल खट्टर ने आईआईटीएफ 2024 में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी पैवेलियन का दौरा किया

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, India International Trade Fair, IITF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2024

Last updated on: Nov 24, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री ने 'इको-हाउस' का भी दौरा किया, जिसके निर्माण में ताप विद्युत संयंत्रों से निकलने वाली लगभग 80% राख और राख-आधारित उत्पादों का उपयोग किया जाता है। केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के मंडपों का दौरा किया। 

इस अवसर पर सचिव (विद्युत), विद्युत सीपीएसई के सीएमडी, विद्युत मंत्रालय और विद्युत क्षेत्र के सीपीएसई के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे। विद्युत मंत्रालय, आईआईटीएफ 2024 में विकसित भारत@2024 के लिए अपना विजन प्रस्तुत कर रहा है। 

विद्युत मंत्रालय का मंडप भारत के ऊर्जा परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसे प्रमुख विषयों पर व्यापक अनुभव प्रदान करता है, जो एक टिकाऊ और विकसित भविष्य की दिशा में देश की प्रगति को रेखांकित करता है।

यह मंडप अत्याधुनिक इंटरैक्टिव तकनीकों से सुसज्जित है, जिसमें वर्चुअल रियलिटी गेम, एक इंटरैक्टिव एलईडी ग्लोब, क्विज़ पैनल और टच-स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले शामिल हैं, जो दर्शकों को अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 

विद्युत मंत्रालय के तहत भाग लेने वाले सीपीएसई हरित ऊर्जा, शुद्ध-शून्य उत्सर्जन लक्ष्य और जीवन की सुगमता को बढ़ाने के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाल रहे हैं।

माननीय मंत्री ने एनटीपीसी के मंडप का भी दौरा किया, जिसमें एनटीपीसी के पर्यावरण-अनुकूल और किफायती आवास के लिए नए समाधान, ' सुख' इको-हाउस को प्रस्तुत किया गया । इस इको-हाउस के निर्माण में थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली लगभग 80% राख और राख-आधारित उत्पादों का उपयोग किया गया है, जो ग्रामीण आवास के लिए एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है और स्थिरता और शून्य-कार्बन उत्सर्जन के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

आईआईटीएफ में विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के मंडपों ने भारत के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के परिदृश्य को बदलने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिससे 2047 के लिए देश के दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में एक उज्जवल, हरित और अधिक टिकाऊ भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing & Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , India International Trade Fair , IITF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD