Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों का किया धन्यवाद

वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को भी दिया जीत का श्रेय

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sherry Kalsi,Harjot Singh Bains,Harbhajan Singh ETO,Malvinder Singh Kang,Devinderjit Singh Laddi Dhos
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2024

Last updated on: Nov 24, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने उपचुनावों में भारी समर्थन के लिए पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त किया है। पार्टी ने इस जीत का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं दिया और उनकी कड़ी मेहनत व समर्पण को सराहा। पंजाब में पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने रविवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। 

प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, सांसद मलविंदर सिंह कंग और विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस मौजूद थे। अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए उपचुनाव में चार में से तीन निर्वाचन क्षेत्रों में आप उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाने के लिए पंजाब के लोगों को धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि यह परिणाम साबित करता है कि पंजाब के लोगों का हमारे नेता और आप सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर भरोसा बरकरार है। अरोड़ा ने जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की कड़ी मेहनत को दिया, जिन्होंने इस जीत को सुरक्षित करने के लिए अपना व्यक्तिगत समय और संसाधनों खर्च कर प्रचार किया। 

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व की भी सराहना की और कहा कि हम पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं। अरोड़ा ने आगे कहा कि यह जीत भ्रष्टाचार को खत्म करते हुए पंजाब की स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार के अवसरों में सुधार के लिए आप सरकार की प्रतिबद्धता के प्रति लोगों के मजबूत समर्थन को दर्शाती है। 

उन्होंने बताया कि मान सरकार राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाने में सफल रही है। मुफ्त बिजली, बिना रिश्वत या सिफारिश के 48,000 से ज्यादा सरकारी नौकरी के अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस के कैप्टन (राजा वड़िंग) और सुखजिंदर सिंह रंधावा जैसे नेता अपने गृह निर्वाचन क्षेत्रों में हार गए। यह बेहद रोचक है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत पार्टी की सामूहिक ताकत का प्रतिनिधित्व करती है, किसी एक व्यक्ति का नहीं। अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी को सबसे अनुशासित, लोगों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने और सभी नागरिकों का कल्याण करने के लिए प्रतिबद्ध पार्टी बताया।

अरोड़ा ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजा वड़िंग और सुखजिंदर रंधावा की हार से अगर कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वह प्रताप सिंह बाजवा हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस एकीकृत पार्टी नहीं है, कई गुटों में बंटी हुई है - बाजवा मिसाल, चन्नी मिसाल, रंधावा मिसाल और वड़िंग मिसाल आदि। और सबका ध्यान पार्टी के सामूहिक लक्ष्यों के बजाय अपने निजी हितों पर केंद्रित रहता है।

अमन अरोड़ा ने बताया कि हालिया उपचुनाव के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी के नेतृत्व और नीतियों पर भरोसा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में शहरी इलाकों में निर्णायक बढ़त हासिल की। चारों निर्वाचन क्षेत्रों में आप ने कुल वोट शेयर का उल्लेखनीय 46 प्रतिशत हासिल किया, जबकि कांग्रेस 33% पर और भाजपा को केवल 10% वोट मिले। 

भाजपा पर अरोड़ा ने कहा कि शहरी इलाकों, खासकर गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और बरनाला जैसी जगहों पर मजबूत पकड़ बनाने की बीजेपी की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और उसका वोट शेयर काफी कम रहा। शहरी क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर विशेष रूप बढ़ा। नगर पालिकाओं में 43% वोट के साथ हमारा जनाधार और मजबूत हुआ है जबकि इन जगहों पर कांग्रेस का वोट शेयर 36% और भाजपा का मात्र 10% रहा। 

यह स्पष्ट जनादेश पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों के अटूट विश्वास को दर्शाता है। अरोड़ा ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी की सफलता आगामी नगर निकाय और जिला व ब्लॉक समिति चुनावों में भी जारी रहेगी। पार्टी समर्थकों से अरोड़ा ने कहा कि हमें इसी तरह एक टीम के रूप में आगे भी काम करना है और पंजाब के लोगों के वास्तविक मुद्दों को संबोधित कर उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास करना है। 

अरोड़ा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपनी पिछली सफलता को पार करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में पार्टी की सफलता से हमारा हौसला और संख्या दोनों में बढ़ोतरी हुई है। अब पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 117 में से 94 विधायक हो गए हैं।

अंत में, अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी में अपने निरंतर विश्वास के लिए पंजाब के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता दोहराई। उन्होंने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और सुशासन पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम लोगों की आवाज सुनी जाए और उनकी जरूरतों को पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि उपचुनावों में जीत तो बस शुरुआत है। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को प्रगति और समृद्धि का मॉडल राज्य बनाएगी।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sherry Kalsi , Harjot Singh Bains , Harbhajan Singh ETO , Malvinder Singh Kang , Devinderjit Singh Laddi Dhos

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD