Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

किरेन रिजिजू ने राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित किया

हज सुविधा ऐप 2.0 की शुरुआत की

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की हज समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर श्री अब्दुल्लाकुट्टी, अध्यक्ष, भारतीय हज समिति; श्री असीम आर. महाजन, संयुक्त सचिव (खाड़ी), विदेश मंत्रालय; श्री सीपीएस बख्शी, संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय; राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हज समितियों के अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित हुए।

अपने संबोधन में श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हज यात्रा भारत सरकार द्वारा अपनी सीमाओं से परे वार्षिक रूप से आयोजित होने वाला सबसे बड़ा लॉजिस्टिक अभियान है। उन्होंने बल देकर कहा कि हज लंबे समय से भारत और सऊदी अरब सल्तनत के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला रहा है। 

श्री रिजिजू ने तीर्थयात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधारों पर प्रकाश डाला, जिसमें विवेकाधीन कोटा की समाप्ति, हज सुविधा ऐप के माध्यम से प्रौद्योगिकी का एकीकरण और मेहरम के बिना महिला तीर्थयात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान शामिल है।

श्री जॉर्ज कुरियन ने हज 2025 के लिए लागू किए जा रहे नए उपायों की बात की, जिन्हें भारतीय तीर्थयात्रियों को आराम और सुविधा को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। प्रमुख पहलों के बीच, उन्होंने न केवल अजीजिया में बल्कि हरम के आस-पास के इलाकों में लिफ्टों के साथ आधुनिक इमारतों की खरीद का उल्लेख किया। 

इसके अतिरिक्त, मक्का, मदीना और मशेर क्षेत्र में यात्रा के लिए नवीनतम मॉडल बसें शुरू की जाएंगी। एक मजबूत चिकित्सा सहायता प्रणाली स्थापित की जा रही है और खादिम-उल-हुज्जाज के अनुपात में प्रति 200 तीर्थयात्रियों पर 1 खादिम से बढ़ाकर प्रति 150 तीर्थयात्रियों पर 1 खादिम कर दिया गया है, जिससे अधिक व्यक्तिगत ध्यान, त्वरित मुद्दों का समाधान और राज्य हज निरीक्षकों द्वारा ज्यादा सहायता सुनिश्चित हुई है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय हज समिति द्वारा आयोजित सम्मेलन में श्री किरेन रिजिजू ने हज सुविधा ऐप 2.0 का शुभारंभ किया। 2024 में हज सुविधा के लिए ऐप 1.0 की सफलता के आधार पर, नये संस्करण में चयन प्रक्रिया, बोर्डिंग पास और हवाई यात्रा विवरण, मीना मानचित्रों के साथ एक नेविगेशन प्रणाली और भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा इतिहास और स्वास्थ्य सलाह जैसी प्रमुख विशेषताओं को शामिल किया गया है।

सम्मेलन में हितधारकों की प्रतिक्रिया, सुझावों और तैयारियों पर चर्चा की गई। इस विचार-विमर्श की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव डॉ चन्द्रशेखर कुमार और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में की। 

हितधारकों द्वारा प्रदान किए गए सुझावों और प्रतिक्रिया का उपयोग 2025 में एक सुचारू और सफल हज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD