Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिंदू चेहरा अमन अरोड़ा बने 'आप' पंजाब के नए अध्यक्ष

शैरी कलसी को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Amansher Singh Sherry Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव में, आम आदमी पार्टी (आप) ने अमन अरोड़ा को पंजाब का पार्टी अध्यक्ष और अमनशेर सिंह शेरी कलसी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पंजाब में अपने नेतृत्व को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के 'आप' की रणनीति को दर्शाता है।

सुनाम से दो बार विधायक और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा एक प्रमुख हिंदू नेता हैं जो अपने समावेशी दृष्टिकोण और गतिशील नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सबसे अधिक अंतर से अपनी सीट सुरक्षित करने के बाद, अरोड़ा ने मजबूत जमीनी समर्थन और व्यापक लोकप्रियता प्राप्त किया है।

वहीं बटाला से विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी भी एक समर्पित पार्टी नेता के रूप में उभरे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति संगठन को सभी स्तरों पर मजबूत करने के लिए नौजवान व ऊर्जावान नेताओं को आगे लाने की पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमन अरोड़ा और शैरी कलसी को बधाई दी। केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण और क्षमता की तारीफ की और उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि अमन अरोड़ा और शैरी कलसी लोगों के मुद्दों को संबोधित करने और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी एक बयान के जरिए नवनियुक्त नेताओं पर भरोसा जताया और कहा, "आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है।

पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी वर्किंग प्रेसीडेंट के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।"

पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उन्हें और बटाला विधायक शैरी कलसी को जिम्मेदारी सौंपने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और पार्टी के तमाम नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

अरोड़ा ने पंजाब में पार्टी का नेतृत्व करने के सम्मान को स्वीकार किया और पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों को लगन से पूरा करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में पार्टी के सिद्धांतों और दृष्टिकोण को कायम रखते हुए एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम के हिस्से के रूप में काम करने के अपने इरादे पर जोर दिया।

आप के भीतर अद्वितीय नेतृत्व शैली पर प्रकाश डालते हुए, अरोड़ा ने स्वेच्छा से राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने एवं नए नेतृत्व के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रशंसा की। 

उन्होंने पंजाब में पहले से स्थापित मजबूत संगठनात्मक नींव को आगे बढ़ाने और पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी की एकता और आंतरिक व्यवस्था पर जोर देते हुए अरोड़ा ने इसके अनुशासित संगठन की तुलना अन्य पार्टियों की खंडित संरचनाओं से की। 

उन्होंने सार्वजनिक सेवा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत, जैसे कि हाल ही में जालंधर उपचुनाव की जीत, लोगों के लिए काम करने का परिणाम है। अरोड़ा ने पार्टी के भीतर सहयोगात्मक भावना की भी सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह काम करती है। 

उन्होंने दिल्ली और पंजाब में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को भौगोलिक सीमाओं से परे सामूहिक प्रतिबद्धता का एक उदाहरण बताया। योग्यता आधारित शासन और विकास पर पार्टी के फोकस को दोहराते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी पंजाब के लोगों के लिए काम करना जारी रखेगी।

आप पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनपर भरोसा करने के लिए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और संदीप पाठक को धन्यवाद दिया और पार्टी को मजबूत करने एवं प्रभावशाली परिणाम देने के लिए अथक प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। 

उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान पार्टी की सफलता कायम रखना और लोगों के मुद्दों को संबोधित करना हमारा मकसद है। कलसी ने प्रभावी निर्णय लेने को सुनिश्चित करने के लिए आप पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर काम करते हुए समर्पण और फोकस के साथ अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के अपने दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया। 

उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को पार्टी की सफलताओं को आगे बढ़ाने एवं पंजाब के लोगों के लिए सार्थक काम करने का आश्वासन दिया। यह नेतृत्व फेरबदल पंजाब में अपनी लोकप्रियता बनाए रखने की आम आदमी पार्टी की रणनीति को रेखांकित करता है। पारदर्शी शासन और चुनावी सफलता के अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, इस नए प्रदेश नेतृत्व से पार्टी को और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Amansher Singh Sherry Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD