Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुंचाएं : संजय रत्न

कांगड़ा जिला मेंसामाजिक सुरक्षा के 9687 नए मामलों को दी मंजूरी

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

समाज कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद एवं पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

यह उद्गार विधायक संजय रत्न ने धर्मशाला में डीसी कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बोर्ड लगवाना सुनिश्चित किया जाएगा इसके साथ ही विभिन्न स्तरों पर कल्याण विभाग के अधिकारी जागरूकता शिविर लगाना सुनिश्चित करेंगे। 

विधायक संजय रत्न ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ें इस के लिए तहसील कल्याण अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों के आवेदन इत्यादि एकत्रित करने की व्यवस्था तैयार करें इस के लिए क्षेत्रवार विजिट का कलेंडर भी तैयार किया जाए इसकी जानकारी संबंधित क्षेत्रों में देना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगा निर्धारित शेड्यूल के तहत तहसील कल्याण अधिकारियों के साथ मिल सकें।

सामाजिक सुरक्षा के 9687 नए मामलों को दी मंजूरी

कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 9687 नए मामलों को मंजूरी प्रदान की गई जिसमें वृद्वावस्था पेंशन के तहत 6720, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्वावस्था पेंशन के तहत 233, इंदिरा गांधा राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 97, विधवा पेंशन के 1943, अपंग राहत भत्ता के तहत 688, कुष्ठ रोग पुर्नवास भत्ता के दो मामलों को मंजूरी दी गई है कांगड़ा जिला में अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत एक लाख 75 हजार 810 पात्र लोग लाभांवित होंगे।

अस्सी वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को घर द्वार पर मिले पेंशन

जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष, विधायक संजय रत्न ने कहा कि अस्सी वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्वजनों को घर द्वार पर पेंशन देने का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि वृद्वजन पोस्ट आफिस या बैंक तक पहुंचने में असमर्थ होते हैं इसलिए उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन घर तक पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों को उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह निर्माण के लिए 272 पात्र लोगों को मिलेगा अनुदान

जिला स्तरीय समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय रत्न ने बताया कि कांगड़ा जिला में चालू वित वर्ष में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 272 पात्र लोगों को गृह निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा जिसमें अनुसूचित जाति के 171 लोगों को गृह निर्माण के लिए 2 करोड़ 56 लाख, 50 हजार रूपये का अनुदान, अनुसूचित जनजाति के 20 लोगों को गृह निर्माण के लिए 30 लाख रूपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के 81 लोगों को एक करोड़ 21 लाख 50 हजार का अनुदान दिया जाएगा।

अक्षम छात्र-छात्राओं को मिलेगी छात्रवृतिरू

विधायक संजय रत्न ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के तहत अक्षम छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी इस के लिए 25 लाख का बजट कांगड़ा जिला के लिए आवंटित हुआ है। उन्होंने बताया कि पहली से पांचवीं तक अक्षम बच्चों के लिए 625 रूपये प्रतिमाह, आवासीय छात्रों के लिए 1875, छठी से आठवीं तक के अक्षम बच्चों के लिए 750 तथा आवासीय छात्रों के लिए 1875, नवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 950 तथा आवासीय छात्रों के लिए 1875 प्रतिमाह इसी तरह से दस जमा एक तथा जमा दो के छात्रों के लिए 1250 तथा आवासीय छात्रों के लिए 2500 रूपये प्रतिमाह, स्नातक के छात्रों के लिए 1875 तथा आवासीय छात्रों के लिए 3750, स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए 2250 तथा आवासीय छात्रों के लिए 3750 प्रतिमाह, बीई, बीटेक तथा एमबीबीएस के छात्रों के लिए 3750 तथा आवासीय छात्रों के लिए 5000 रूपये प्रतिमाह छात्रवृति प्रदान की जाएगी। 

विधायक संजय रत्न ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोई भी अक्षम छात्र-छात्राएं छात्रवृति से वंचित नहीं रहें इस के लिए समाज कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

एससी तथा ओबीसी के छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्थाः

आर्थिक तौर पर कमजोर अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए अच्छी गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करने की व्यवस्था की गई है ताकि वे प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में भाग ले सकें। अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र जिनकी सभी स्रोतों से कुल वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रूपये या इससे कम हो, योजना के तहत लाभ के पात्र होंगे। 

जिला कांगड़ा से इस योजना के तहत 116 आवेदकों के नामों की सूची निदेशालय को आगामी कार्यवाही के लिए प्रेषित की गई है ताकि आवेदकों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि निशुल्क कोचिंग की योजना के बारे में जमा दो तथा कालेज के छात्रों को जानकारी प्रदान करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि पात्र छात्र इस योजना का लाभ ले सकें। इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, सभी उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी मंजूल ठाकुर तथा तहसील कल्याण अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD