Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कोमल मित्तल की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की

Komal Mittal,DC Hoshiarpur,Deputy Commissioner Hoshiarpur,Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाला के उपचुनाव के दौरान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई शिकायत सामने नहीं आई।

एसएसपी सुरेंद्र लांबा के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैनात चुनाव स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि चुनाव स्टाफ द्वारा ईवीएमज को गिनती केंद्र में जमा किया जा रहा है, और वोटों की गिनती 23 नवंबर (शनिवार) को स्थानीय रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि गिनती केंद्र में आवश्यक इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि मतगणना प्रक्रिया को भी व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कुल 205 मतदान केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

उल्लेखनीय है कि सुबह 9 बजे तक 4.15 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था, जो 11 बजे तक 12.71 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 27.95 प्रतिशत, और शाम 3 बजे तक 40.25 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार और शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि पुख्ता इंतजामों के तहत पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसके लिए सभी मतदाता और तैनात कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों और अन्य ड्यूटी पर करीब 700 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। 

इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान विधानसभा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही और किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD