Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने "पोस्ट-ट्रुथ युग में न्यू मीडिया" विषय पर फुलब्राइट-नेहरू फेलो डॉ. पारख हून के व्याख्यान की मेजबानी की

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूपी) के जनसंचार और मीडिया अध्ययन विभाग ने "पोस्ट-ट्रुथ युग में न्यू मीडिया" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। यह व्याख्यान फुलब्राइट-नेहरू फेलो और साउथ प्यूजेट साउंड कम्युनिटी कॉलेज, ओलंपिया, यूएसए के संकाय डॉ. पारख हून द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में डॉ. हून ने इस बात पर बल दिया कि एक प्रभावी लोकतांत्रिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए विश्वास और तथ्यात्मक सटीकता महत्वपूर्ण कारक हैं क्योंकि वे नागरिकों को सूचित निर्णय लेने, उनके सामाजिक जुड़ाव को मज़बूत करने और चुने गए प्रतिनिधियों की समाज के प्रति जवाबदेही को सुनिश्चित करते हैं। 

उन्होंने संस्थानों में घटते विश्वास और तथ्यों के बजाय भावनात्मक अपीलों की ओर बढ़ते रुझान पर प्रकाश डाला, जिसने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे न्यू मीडिया प्लेटफार्मों ने सूचना तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण तो किया है लेकिन इन पर कोई निगरानी न होने के कारण यह न्यू मीडिया प्लेटफार्म गलत सूचनाओं को बढाने, सामाजिक ध्रुवीकरण को गहरा करने और लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करने का कारण भी बन रहे हैं। 

विशेष रूप से मध्यम आय वाले देशों में न्यू मीडिया प्लेटफार्मों के उदय से समाज में गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने का संकट और बढ़ गया है। व्याख्यान के दौरान डॉ. हून ने पारंपरिक और न्यू मीडिया के बीच मौलिक अंतर समझाए। 

उन्होंने कहा कि पारंपरिक मीडिया पेशेवर पत्रकारिता और संपादकीय देखरेख पर आधारित है, जबकि न्यू मीडिया उपयोगकर्ता-निर्मित सामग्री और इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस बदलाव ने दर्शकों को प्रोड्यूसर्स और कंज्यूमर्स  (प्रोस्यूमर्स) में बदल दिया है, जो सामग्री को सक्रिय रूप से तैयार करते हैं और फैलाते हैं। 

हालांकि इस बदलाव ने नागरिकों को सशक्त तो बनाया है, लेकिन यह उनमें फेक न्यूज और अप्रमाणित जानकारी का सेवन को भी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने गलत जानकारी के विभिन्न प्रकारों जैसे व्यंग्य, भ्रामक सामग्री, फर्जी स्रोत और डेटा में हेरफेर के बारे में बताते हुए डीपफेक जैसे उभरते खतरों पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. हून ने फर्जी खबरों, गलत सूचना और दुष्प्रचार की इन चुनौतियों से निपटने के लिए मीडिया उपभोग में विविधता लाने, मीडिया साक्षरता को बढ़ावा देने और सार्वजनिक विश्वास बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर तथ्य-जांच पहल का समर्थन करने जैसे समाधान प्रस्तावित किए। 

उन्होंने गलत सूचना को अधिक प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए तथ्य-जांच चैटबॉट जैसे एआई-संचालित टूल का उपयोग करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। डॉ. हून ने ध्रुवीकरण और गलत सूचना के नकारात्मक प्रभावों का मुकाबला करने के लिए नैतिक रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर बल देते हुए मीडिया प्लेटफार्मों से विज्ञापन राजस्व से प्रेरित सनसनीखेज पत्रकारिता को नकारते हुए अपने पत्रकारिता में जवाबदेही और समावेशिता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम की शुरुआत जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. रुबल कनोज़िया के स्वागत भाषण से हुई। अंत में सूचना और संचार अध्ययन विद्यापीठ के डीन डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने डॉ. हून को आभार व्यक्त किया। 

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य प्रो. बावा सिंह, प्रो. शाहिला ज़फर, डॉ. किंशुक पाठक, डॉ. परमवीर सिंह, डॉ. छवि गर्ग, डॉ. महेश मीणा, और डॉ. अलीम खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों के छात्रों और शोधकर्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD