Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्द्र मोदी ने इटली की मंत्रिपरिषद की अध्यक्ष जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, President of the Council of Ministers of Italy, Giorgia Meloni, President of the Council of Ministers of the Italian Republic
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली गणराज्य की मंत्रिपरिषद की अध्यक्ष महामहिम जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। पिछले दो वर्षों में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पांचवीं मुलाकात थी। 

दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात जून 2024 में इटली के पुगलिया में प्रधानमंत्री मेलोनी की अध्यक्षता में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के अवसर पर हुई थी। प्रधानमंत्री ने इन चुनौतीपूर्ण समय में जी-7 का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई दी।

पुगलिया में हुई चर्चाओं के बाद, दोनों नेताओं ने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 की घोषणा की, जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए उनके विज़न को रेखांकित किया गया है। 

कार्य योजना व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नई और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, स्वच्छ ऊर्जा, अंतरिक्ष, रक्षा, परिवहन संपर्क सुविधा और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संयुक्त सहयोग, कार्यक्रम और पहल को आगे बढ़ाएगी।

दोनों पक्ष कई क्षेत्रों में नियमित रूप से मंत्रिस्तरीय और आधिकारिक वार्ता करेंगे। सह-उत्पादन, संबंधित उद्योगों और संस्थानों के बीच सहयोग, नवाचार और आवागमन द्विपक्षीय साझेदारी को गति और घनिष्टता प्रदान करेंगे तथा दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं और लोग लाभान्वित होंगे।

दोनों राजनेताओं ने लोकतंत्र, कानून के शासन और सतत विकास के अपने साझा मूल्यों को बनाए रखने के लिए बहुपक्षीय और वैश्विक मंचों पर अपने संवाद जारी रखने तथा साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। 

वे वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे, जिसके वे संस्थापक सदस्य हैं, समेत बहुपक्षीय रणनीतिक पहलों के कार्यान्वयन के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखने पर सहमत हुए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , President of the Council of Ministers of Italy , Giorgia Meloni , President of the Council of Ministers of the Italian Republic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD