Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेन्द्र मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Prime Minister of the UK, Keir Starmer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री महामहिम सर कीर स्टार्मर से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री स्टार्मर को उनके पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री स्टार्मर ने भी प्रधानमंत्री को उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, दोनों प्रधानमंत्रियों ने अर्थव्यवस्था, व्यापार, नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान एवं नवाचार, हरित वित्त तथा दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क पर ध्यान देते हुए भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

दोनों नेताओं ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों सहित आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार समझौते से संबंधित वार्ता को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के महत्व को रेखांकित किया और आपसी संतुष्टि के अनुरूप शेष मुद्दों को हल करने की वार्ता में संलग्न टीमों की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया, जिससे एक संतुलित, पारस्परिक रूप से लाभप्रद और दूरदर्शी मुक्त व्यापार समझौता हो सके।

बढ़ते द्विपक्षीय आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों के आलोक में दोनों पक्षों के बीच आगे के जुड़ाव के पर्याप्त अवसरों को पहचानते हुए और यूनाइटेड किंगडम में भारतीय समुदाय की दूतावास संबंधी आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री मोदी ने यूनाइटेड किंगडम के बेलफास्ट और मैनचेस्टर में दो नए भारतीय महावाणिज्य दूतावासों की स्थापना की घोषणा की। 

प्रधानमंत्री स्टार्मर ने इस घोषणा का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम में भारत के आर्थिक अपराधियों के मुद्दे को हल करने के महत्व को रेखांकित किया। दोनों नेता प्रवासन एवं आवागमन से संबंधित मुद्दों पर प्रगति करने की आवश्यकता पर भी सहमत हुए।

दोनों नेताओं ने अपने मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों को भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा बनने वाली विभिन्न सहमतियों को तेजी से कार्यान्वित की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। दोनों नेताओं ने और अधिक निरंतर संवाद एवं चर्चा के प्रति भी उत्सुकता दिखाई।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Prime Minister of the UK , Keir Starmer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD