Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मसीह समाज ने आम आदमी पार्टी के समर्थन का किया ऐलान

डेरा बाबा नानक में अंकुर नरुला मिनिस्ट्री चर्च के उद्घाटन कार्यक्रम पहुंचे आप नेता

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurdeep Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बाबा नानक , 17 Nov 2024

Last updated on: Nov 17, 2024, 00:00 IST

अंकुर नरूला मिनिस्ट्री चर्च ने रविवार को उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के समर्थन का ऐलान किया है। चर्च के जतिंदर मसीह गौरव ने खुले तौर पर ऐलान किया कि मसीह समाज इस उपचुनाव में आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा का समर्थन करेगा। पिछले दिनों में गुरदीप रंधावा ने अंकुर नरूला से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था।

रविवार को डेरा बाबा नानक हलके के गांव ठेठरके में नए चर्च का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में पहुंचे आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा, पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, आप पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां समेत कई आप नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर खाबड़ा चर्च जालंधर के पोस्टर अंकुर नरूला ने डेरा बाबा नानक में साढ़े चार एकड़ भूमि पर बनने जा रहे मसीह सत्संग भवन के उद्घाटन पर सोशल मीडिया पर लाइव स्क्रीन के माध्यम से एकत्र हुए मसीह समुदाय के लोगों को बधाई दी। गांव ठठरके में नरूला जी ने हजारों की संख्या में डेरा बाबा नानक में पहुंचे समस्त ईसा मसीह समुदाय के लिए प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जतिंदर मसीह गौरव ने कहा कि डेरा बाबा नानक का पूरा मसीह समुदाय गुरदीप सिंह रंधावा के साथ है और आज गुरदीप रंधावा ने नई बने चर्च में नतमस्तक होकर पूरे मसीह समुदाय की ओर से उनकी जीत के लिए प्रार्थना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई बैठक में उन्होंने ईसाई समुदाय को विश्वास दिलाया और वादा किया कि पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर में बड़ा दिन मनाया जाएगा.

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए दावा किया कि आम आदमी पार्टी भारी अंतर से यह चुनाव जीत रही है। गुरदीप रंधावा का विधानसभा पहुंचना तय है। ईटीओ ने कहा कि अंकुर नरूला का समर्थन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वहीं आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने अंकुर नरुला का धन्यवाद किया और कहा कि हम भारी अंतर से चुनाव जीत रहे हैं, डेरा बाबा नानक में इस बार 2022 विधानसभा चुनाव की तरह आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का रूझान देखकर स्पष्ट तौर पर लग रहा है कि आम आदमी पार्टी 2027 में भी भारी जीत दर्ज करेगी।

आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश सुनाते हुए ऐलान किया कि मसीह समुदाय के सम्मान में पंजाब सरकार इस बार गुरदासपुर में राज्य स्तरीय क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे सरकार का यह संदेश लेकर यहां भेजा है।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurdeep Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD