Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में फाजिल्का के व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 16 Nov 2024

Last updated on: Nov 16, 2024, 00:00 IST

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने आज महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े फाजिल्का स्थित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि गत माह मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान फाजिल्का जिले के पक्का चिश्ती के निवासी आकाश गिल के रूप में हुई है। डीजीपी पंजाब ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है, जो बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान कर रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए, एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल की निगरानी में पुलिस टीमें, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस के साथ निकट समन्वय से काम कर रही थीं और चल रही जांच के दौरान इस केस में आरोपी आकाश गिल की भूमिका सामने आई।

उन्होंने कहा कि तेजी से कार्रवाई करते हुए, डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आरोपी को फाजिल्का के सुलेमानकी रोड से गिरफ्तार कर लिया।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD