Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व पर नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा सिंह सभा लाडवा में टेका माथा

राज्य सरकार महापुरुष एवं संतों की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतार रही – नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 15 Nov 2024

Last updated on: Nov 15, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में माथा टेककर गुरु का आर्शीवाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सिरोपा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस मौके पर साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लाडवा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने का उन्हें जो अवसर मिला है, इसके लिए वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े ही गर्व की बात है कि हरियाणा सरकार श्री गुरु नानक देव जी जैसे महापुरुष एवं संतों की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए जनकल्याण के कार्यों को धरातल पर उतार रही है। 

मानवमात्र को उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए। श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी बाणी के माध्यम से नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाणे सरबत दा भला की बात कही है। श्री गुरु नानक देव जी ने हर वर्ग के उत्थान का संदेश दिया है और हम उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय किया है कि गुरुग्राम में 700 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का नाम श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों 104 पंजाबी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का काम किया गया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर है। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा  करने की दिशा में कार्य करना है और निश्चित तौर पर विकसित राष्ट्र की यात्रा में हरियाणा और हरियाणावासियों का अहम योगदान होगा।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD