Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"आप दी सरकार, आप दे दुआर" के तहत अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विशेष शिविर का आयोजन किया गया

विधायक डॉक्टर अजय गुप्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Dr. Ajay Gupta,Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 11 Nov 2024

Last updated on: Nov 11, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन  "आप दी सरकार आप दे दुआर" के तहत अलग-अलग स्थानों पर आम लोगों को सुविधाएं प्रदान करता है। आज अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का कैंप डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाथी गेट में आयोजित किया गया। इस कैंप में विधायक डॉ अजय गुप्ता, एसडीएम 1   गुरु सिमरन सिंह ढिल्लों,तहसीलदार राजविंदर कौर विशेष तौर पर पहुंचे। 

आज के कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचे।विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि "आप दी सरकार आप दे दुआर" अभियान के तहत एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आम लोगों की समस्याओं को न केवल सुना जाता है बल्कि मौके पर ही समाधान भी किया जाता है, जिससे आम लोगों के समय की बचत होती है, साथ-साथ खर्चा भी कम होता है। 

इस अवसर पर शिकायतें भी प्राप्त हुईं,जिन्हें समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इन विशेष शिविरों के लगने से  लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी जरूरतमंद लाभार्थी सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके विधायक दिन-रात लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं।उन्होंने कहा कि लोगों से की गई गारंटीयों को पूरा किया जा रहा और जो गारंटीया  नहीं भी की गई,उनको भी पूरा किया जा रहा है। 

कैंप में 175 लोग अपने मामले लेकर पहुंचे, जिनमे 137 का मौके परी हुआ निपटारा

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि आज कैंप में 175 लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन किया और 137 लोगों को मौके पर ही सेवाएं प्रदान की गईं।  उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मौके पर  निपटारा नहीं हुआ है,उनका भी आने वाले दो-तीन दिन में कार्य का निपटारा हो जाएगा। शिविर के दौरान राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा पेंशन, विकलांगता प्रमाण पत्र, पानी निकासी, नगर निगम की जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल व विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं आईं।

एसडीएम 1  गुरु सिमरन सिंह ढिल्लों  ने कहा कि  संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक लाभार्थी को सरकार और संबंधित विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाए ताकि कोई भी लाभार्थी किसी भी सुविधा से वंचित न रह सके।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD