Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप ने झूठे वादों और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मनप्रीत बादल की आलोचना की

जब उन्होंने 16 साल में नौकरियां नहीं दी तो अब उन पर भरोसा क्यों करें? - डिंपी ढिल्लों

Dimpy Dhillon, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गिद्दड़बाहा , 10 Nov 2024

Last updated on: Nov 10, 2024, 00:00 IST

गिद्दड़बाहा से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के झूठे वादे के लिए भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल की तीखी आलोचना की है। डिंपी ढिल्लों ने बादल पर चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह के भ्रामक दावों के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

डिंपी ढिल्लों ने कहा कि मनप्रीत बादल का गिद्दड़बाहा के लोगों को गुमराह करने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने 16 वर्षों तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वित्त मंत्री रहें, फिर भी वह युवाओं को रोजगार प्रदान करने में फेल रहे हैं। अब चुनाव के दौरान वह एक बार फिर युवाओं को नौकरी देने के खोखले वादे कर रहे हैं। 

यदि आप सत्ता में रहने के दौरान कुछ नहीं कर सके तो अब गिद्दड़बाहा के लोग आप पर विश्वास क्यों करे? उन्होंने कहा कि उनके वादे लोगों को एक बार फिर गुमराह करने का प्रयास मात्र हैं। ढिल्लों ने बताया कि युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के बादल के दावे न केवल काल्पनिक है बल्कि आदर्श आचार संहिता का सीधा उल्लंघन भी हैं। 

उन्होंने चुनाव आयोग से ऐसे निराधार वादे करने के लिए बादल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोग बेहतर के हकदार हैं। यह जवाबदेही और पारदर्शिता का समय है। पंजाब के लोग झूठे वादों से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार युवाओं के रोजगार के लिए वास्तविक अवसर पैदा कर रही है। मान सरकार ने अब तक युवाओं को 45,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है इसलिए लोग अब ऐसे झूठे वादों पर यकीन नहीं करेंगे।

आप नेता नील गर्ग ने मनप्रीत बादल को अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को दी गई नौकरियों की सूची जारी करने की दी चुनौती

आप नेता नील गर्ग ने भी मनप्रीत बादल के भ्रामक बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे नेता को ऐसे निराधार दावे करते हुए देख कर हैरान था, जिसे लोगों ने खारिज कर दिया है। पिछले 21 वर्षों में मनप्रीत बादल नौकरियों के अपने वादे पूरे करने में फेल रहें। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे उन युवाओं की सूची जारी करें जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रोजगार दिया। 

उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोग सच्चाई जानते हैं और वे अब उनके खोखले शब्दों से मूर्ख नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने की मनप्रीत बादल की नई कोशिश केवल यह साबित करती है कि वह वास्तविकता से दूर हैं। वह सत्ता में रहने के दौरान युवाओं को नौकरियां नहीं दे सकें, तो अब उन पर विश्वास करने का कोई मतलब नहीं। 

गिद्दड़बाहा के लोग उन्हें पहले भी एक बार खारिज कर चुके हैं और इस बार भी वे उनके झूठ में नहीं फंसेंगे। डिंपी ढिल्लों और नील गर्ग दोनों ने मनप्रीत बादल से उनके पिछले रोजगार सृजन के प्रयासों के ठोस सबूत उपलब्ध कराने को कहा है और चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि चुनाव अभियान के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

Tags: Dimpy Dhillon , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD