Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा सुल्तानपुर लोधी के विकास कार्यों की समीक्षा

सड़क का काम 10 नवंबर तक पूरा करने के सख्त निर्देश

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sultanpur Lodhi, Sant Balbir Singh Seechewal, Sajjan Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 07 Nov 2024

Last updated on: Nov 07, 2024, 00:00 IST

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज सुल्तानपुर लोधी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मद्देनजर चल रहे कार्यों को 10 नवंबर तक पूरा किया जाये।स्थानीय रैस्ट हाउस में राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, आम आदमी पार्टी नेता सज्जन सिंह चीमा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि गुरु पर्व के अवसर पर आने वाली संगत और सजाये जाने वाले नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब और अन्य गुरु घरों की ओर जाने वाली सड़कों का काम युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है और इन्हें तय समय में पूरा करके सुल्तानपुर लोधी को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।कैबिनेट मंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को संबंधित विभागों, लोक निर्माण, सीवरेज बोर्ड, जल सप्लाई, नगर कौंसिल के बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से कार्यों को शीघ्र पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। 

इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने सुल्तानपुर लोधी शहर की मुख्य सड़कों पर इंटरलॉक टाइलें लगाने के काम का भी जायजा लिया।इस अवसर पर जिला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन ललित सकलानी, नगर सुधार ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) नवनीत कौर बल्ल, एस.डी.एम अपर्णा और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sultanpur Lodhi , Sant Balbir Singh Seechewal , Sajjan Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD