Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज लाली गिल द्वारा छात्रों को नशे के खिलाफ डटने का आह्वान

महिलाओं के मान सम्मान और समानता वाले समाज की रचना के लिए भी किया प्रेरित

Raj Lali Gill,AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Doaba Group of Colleges
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजिज में युवक मेले में प्रेरणादायक भाषण देते हुए पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती राज लाली गिल ने छात्रों और फैकल्टी से एक ऐसा समाज रचने की अपील की, जो महिलाओं के मान सम्मान और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नशे के खिलाफ डटकर खड़ा हो। उन्होंने एक सुरक्षित और सम्मानित समाज की रचना के लिए अच्छे व्यक्तित्व की महत्ता पर जोर दिया।

श्रीमती गिल ने पंजाब महिला आयोग की कार्य प्रणाली के बारे में बात करते हुए पंजाब में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों की रक्षा और मान सम्मान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की भूमिका के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को जागरूक रहने और अपनी जिम्मेदारी समझने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपने समाज और आसपास को बेहतर बनाने में हर कोई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशों से दूर रहते हुए एक-दूसरे को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि समाज की रचना में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्रीमती गिल ने सभी युवाओं को ऐसे समाज की रचना के लिए प्रेरित किया जहां हर किसी को मान सम्मान मिले और हर कोई सुरक्षा महसूस करे। उन्होंने आगे कहा कि नैतिक मूल्यों और निष्पक्षता के प्रति समर्पण के साथ, हम ऐसा समाज रच सकते हैं, जहां महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि चलो हम हर तरह के शोषण और भेदभाव को खत्म करने के लिए मिलकर काम करें।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाएं समाज के हर हिस्से में सुरक्षित महसूस करें और उन्हें  मान सम्मान और सहयोग मिले। उन्होंने छात्रों को एक प्रगतिशील, समावेशी और नशामुक्त पंजाब की रचना के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Raj Lali Gill , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Doaba Group of Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD