Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा दिड़बा अनाज मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रबंधों का अचानक निरीक्षण

धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रक्रिया पर जताई संतुष्टि, दोहराया कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाए जा रहे सूखे धान का दाना-दाना खरीदा जाएगा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dirba, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दिड़बा/संगरूर , 27 Oct 2024

Last updated on: Oct 27, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज दिड़बा की अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद और विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान की चल रही लिफ्टिंग का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को धान के पूरे सीजन के दौरान धान की खरीद, लिफ्टिंग और किसानों को उनकी फसल का उचित भुगतान पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अनाज मंडी में धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि शैलर मालिक पंजाब सरकार का सहयोग कर रहे हैं और लिफ्टिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 

उन्होंने कहा कि अनाज मंडियों में सूखा धान लाने वाले किसानों की फसल खरीद कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मुक्त किया जा रहा है ताकि किसान भाई दिवाली का त्योहार अपने घर-परिवार में मना सकें। उन्होंने दोहराया कि अनाज मंडियों में किसानों द्वारा लाए गए सूखे धान का दाना-दाना खरीदा जाएगा।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह गंभीर है और इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लगातार केंद्र सरकार के साथ बैठकें की जा रही हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि त्योहारों के दौरान व्यापारियों को बिना कारण परेशान न किया जाए और यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करके गैरकानूनी काम करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dirba , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD