Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिले की मंडियों में 138035 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और किसानों को 246.93 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है : विधायक डॉ अजय गुप्ता

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शेलर मालिकों से की मीटिंग, दाना मंडी का किया दौरा

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 24 Oct 2024

Last updated on: Oct 24, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नायब तहसीलदार अजय शर्मा, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी  सरताज सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ दाना मंडी भगतावाला का दौरा किया गया खरीद व्यवस्था की समीक्षा की।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर वह तीसरी बार मंडी का दौरा करने आए हैं। इसके साथ साथ शेलर मालिकों के साथ भी मीटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर की मंडियों में उठान में काफी तेजी आई हैं । डॉ अजय गुप्ता  ने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 138035 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और 74768 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है और किसानों को 246.93करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा धान की खरीद जारी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर जिले की मंडियो में धान खरीद में किसानों को कोई मुश्किल नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि आज किसानों से बातचीत की गई। जो लिफ्टिंग रह गई है, उसे भी खरीद के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए हैं। मंडियो में भी किसानों को पूरी-पूरी सहूलते दी जा रही है। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज शेलर मालिकों से भी मीटिंग की। 

मीटिंग में जगदंबे राइस मिल के विनोद गुजराल, सेफ्टी राइस मिल के विनोद चड्ढा और सरवानी फूड्स के हेमंत मित्तल, कुणाल धवन, मुकेश धवन व अन्य शामिल हुए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि अमृतसर जिले में शेलर मालिकों द्वारा 410563 मेट्रिक टन बासमती खरीदी जा चुकी है। जिसका भुगतान भी किसानों को कर दिया गया है।  शेलर मालिकों ने बताया है कि प्रतिदिन लगभग 300 ट्रक बासमती खरीदी जा रही है।

विधायक डॉ अजय गुप्ता  ने बताया कि मंडी में किसानों से बातचीत के दौरान किसानों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है, वहीं कुछ किसानों ने कुछ समस्याएं बताईं, जिस पर  संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि यदि किसी को बाजारों में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में स्थापित हेल्प लाइन सेंटर के नंबर 7973867446 पर संपर्क कर सकता है।  उन्होंने कहा कि धान की आवक बढ़ने के कारण उठान बढ़ाया जा रहा है। 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD