Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्य को ‘स्वस्थ और रंगला पंजाब’ बनाने के लिए जागरूकता अभियान को और तेज़ किया जाए; डॉ. बलबीर सिंह द्वारा मास मीडिया विंग को निर्देश

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Oct 2024

Last updated on: Oct 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के 'स्वस्थ पंजाब, रंगला पंजाब' के सपने को साकार करने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज विभाग के मास एजुकेशन एंड मीडिया (एम.ई.एम.) विंग को निर्देश दिए हैं कि वे स्वास्थ्य सुधार जागरूकता अभियानों को और तेज़ करें और यह सुनिश्चित करें कि इनसे संबंधित सटीक और सही जानकारी प्रभावी ढंग से लोगों तक जमीनी स्तर तक पहुँच सके।

बुधवार को यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि जनसंचार बीमारियों को नियंत्रित करने और उनकी रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में शैक्षिक और संचार गतिविधियों को सुनिश्चित करते हुए लोगों तक सही और सटीक जानकारी का प्रसार करना एम.ई.एम. विंग की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि यह विंग विभाग की आँखें और कान हैं और सरकार उनसे उम्मीद करती है कि वे विभाग के भीतर सूचना के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी आम जानकारी को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएंगे। ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान का हवाला देते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमने पिछले वर्षों की तुलना में राज्य में डेंगू के मामलों में कमी देखी है, जो कि इस बीमारी के खिलाफ हमारी जागरूकता अभियान का प्रत्यक्ष परिणाम है।”

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि आगामी जागरूकता अभियान संक्रामक और अन्य बीमारियों की रोकथाम पर केंद्रित होगा। आने वाले दिनों में, सभी जिलों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फूड सेफ्टी वैनों के माध्यम से लोगों को भोजन में मिलावट को रोकने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस बैठक में प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कुमार राहुल, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. हितिंदर कौर, और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ (परिवार कल्याण) डॉ. जसमंदिर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD