Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मंडियों में धान के उठाव में किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी : विधायक डॉ अजय गुप्ता

मंडियो में अगर किसी को कोई दिक्कत आए तो वह हेल्पलाइन नंबर 7973867446 पर संपर्क करें

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों पर आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने तहसीलदार राजविंदर कौर, जिला मंडी अधिकारी अमनदीप सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ दाना मंडी भगतावाला का निरीक्षण किया। विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब की सभी मंडियों में धान के उठाव में सीधे तौर पर खुद ध्यान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक मंडियों में जाकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसानों को किसी तरह की भी समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर आज वह अधिकारियों के साथ मंडी में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों के साथ बातचीत दौरान किसानों ने बताया कि उनको  कोई भी परेशानी नहीं आ रही है। 

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कुछ किसानों द्वारा कुछ समस्या बताई भी है, उनको पहल के आधार पर अधिकारियों को हल करने के दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में अगर किसी को भी कोई समस्या आती है, उसके लिए डिप्टी कमिश्नर कार्यलय में स्थापित किए गए हेल्पलाइन केंद्र के नंबर  7973867446 पर संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार मंडियों में धान के उठाव में तेजी और साथ ही किसानों को हो रहा भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक मंडियों में 113207 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और इसमें  किसानों को 179.94 करोड़ रुपयो का भुगतान हो चुका है। उन्होंने बताया कि शेलर मालिकों द्वारा बासमती मंडियों से खरीद कर किसानों का भुगतान किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि धान की आवक तेज होने से उठाव में और तेजी लायी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह मंडियों में सूखा धान ही लेकर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उपायुक्त महोदया साक्षी साहनी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन स्वयं मंडियों का दौरा करें और उठान में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी और उनकी फसलें एक-एक दाना खरीदी जाएंगी.

 

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD