Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुणवत्ता शिक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठकें : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ. ने अमृतसर जिले के 4 स्कूलों के दौरे दौरान शिक्षकों, छात्रों और माता-पिता के साथ की बातचीत

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज कहा कि पंजाब भर के सभी सरकारी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में आयोजित की जा रही मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठकों (पी.टी.एम.) ने शिक्षकों, छात्रों और उनके माता-पिता के बीच एक गहरा रिश्ता कायम करते हुए राज्य के भीतर शिक्षा प्रणाली को प्रोत्साहित करने वाला माहौल पैदा किया है।

अमृतसर जिले में जंडियाला गुरु में स्कूल ऑफ एमिनेंस (लड़कियां), लड़कों के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छेहरटा में स्कूल ऑफ एमिनेंस, और माल रोड अमृतसर में स्कूल ऑफ एमिनेंस में आज तीसरी मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठक में शामिल होने के दौरान कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने शिक्षकों, छात्रों और उनके माता-पिता के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठकें छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन, 100 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने के साथ-साथ 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने सहित विभिन्न मुख्य उद्देश्यों पर केंद्रित हैं।

बिजली मंत्री ने बताया कि इन बैठकों के दौरान बिजनेस ब्लास्टर्स कार्यक्रम, करियर एनहांसमेंट कार्यक्रम (सी.ई.पी.), प्रोग्राम फॉर अकादमिक और करियर एक्सीलेंस (पी.ए.सी.ई) और छात्रों को दी जा रही अन्य सुविधाओं के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों द्वारा छात्रों की जानकारी में वृद्धि के लिए कराए गए दौरे भी चर्चा का विषय रहे।

कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ ने कहा कि मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठकों के दौरान, शिक्षकों ने सितंबर की परीक्षा के परिणामों के साथ-साथ छात्रों की कार्यक्षमता पर व्यक्तिगत फीडबैक दिया और पढ़ाई से संबंधित छात्रों की व्यक्तिगत जरूरतों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही माता-पिता ने स्कूल के बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन किया, चिंताएँ व्यक्त की, और अपने बच्चों के शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कीमती सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की शिक्षा के मानक को ऊंचा उठाने और शैक्षणिक प्रक्रिया में सभी हितधारकों को शामिल करने की प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि इन बैठकों में माता-पिता को शामिल करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए एक मजबूत सहायता प्रणाली तैयार करके उनके समग्र विकास और सफलता को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों ने राज्य में संपूर्ण शैक्षणिक माहौल सृजन के लिए पंजाब सरकार की समर्पण को भी उजागर किया है।

स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड का दौरा करते हुए कैबिनेट मंत्री स. ई.टी.ओ. ने स्कूल के बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उन बच्चों को 2000/- रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है जो बच्चे को किसी काम को करने के लिए नए आइडिया लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि इन बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल बहुत ही आशाएं हैं। कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से सामान भी खरीदा और प्रत्येक स्टॉल के बच्चों को 500-500 रुपये नकद इनाम के रूप में भी दिए।

डिप्टी कमिश्नर मैडम साक्षी साहनी ने भी स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड का दौरा कर माता-पिता-शिक्षक मीटिंग के दौरान बच्चों के साथ बातचीत की और उनके माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों के लिए फीडबैक लिया। उन्होंने बताया कि सरकार का यह बहुत अच्छा उपराल है जिसमें माता-पिता शिक्षकों से अपने बच्चे की फीडबैक लेते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा सुविधाओं में काफी सुधार लाया गया है जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी स हरभगवंत सिंह, प्रिंसिपल स्कूल ऑफ एमिनेंस, माल रोड श्रीमती मनदीप कौर, स्कूल ऑफ एमिनेंस छेहरटा की प्रिंसिपल श्रीमती मनमीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक और माता-पिता मौजूद थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD