Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा और महिलां में मेगा पीटीएम में की शिरकत

विद्यार्थियों, माता-पिता और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करने में सहायक है मेगा पीटीएम - हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिड़बा , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कॉमरेड भीम सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस, दिड़बा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महिलां में मेगा पीटीएम के अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए व्यापक प्रयास कर रही है, जिसके तहत हर साल मेगा पीटीएम आयोजित करके विद्यार्थियों, माता-पिता और शिक्षकों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत किया जाता है ताकि छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए। 

उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम विद्यार्थियों, माता-पिता और शिक्षकों को एक ही जगह पर बैठकर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास की समीक्षा में भी सहायक साबित हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यापार क्षेत्र की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य के व्यवसायी बनाने के लिए मार्गदर्शन किया जा रहा है और आज के इस कार्यक्रम में उद्यमशीलता कौशल वाले छात्रों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई वस्तुओं को देखा। इस दौरान जहां आम लोगों ने इन छात्रों से सामान खरीदा, वहीं कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी खरीदारी की और बच्चों का हौसला बढ़ाया। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से स्कूलों की समस्याएं भी सामने आती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए उचित उपाय किए जाते हैं। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को सुविधाओं के मामले में निजी स्कूलों से बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे शिक्षा, खेलकूद, संस्कृति सहित अन्य सृजनात्मक गतिविधियों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने में सक्षम होंगे।

उन्होंने इस दौरान छात्रों से बातचीत की और दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करने और वार्षिक परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा के दम पर अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक मेहनती और अनुभवी हैं और पंजाब सरकार द्वारा उनके शिक्षण सुधारों को सुनिश्चित करने के लिए विदेशों में भी प्रशिक्षण दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं और स्कूलों के स्टाफ और छात्रों की ज़रूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, एसडीएम राजेश शर्मा भी मौजूद थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD