Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विद्यार्थियों को पंजाब में रहकर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया; शिक्षकों से मांगा सहयोग

कृषि मंत्री ने प्रदेश से युवाओं के प्रवास को मोड़ने के लिए शिक्षकों को भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

राज्य से युवाओं के प्रवास को मोड़ने के उद्देश्य से पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने शिक्षकों से अपील की कि वे युवाओं को अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद विदेश जाने की बजाय प्रदेश में रहकर अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करें। बीते ढाई सालों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा युवाओं को दी गई 46,000 सरकारी नौकरियों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अपने युवाओं को देने के लिए बहुत कुछ है। 

उन्होंने युवाओं को प्रदेश में रहकर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के विभिन्न अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। यह बात कृषि मंत्री ने मंगलवार को जिला एस.ए.एस.नगर के मजातड़ी स्थित स. बलदेव सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीसरी मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) में भाग लेते हुए कही।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां, जिनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गिन्नी दुग्गल भी मौजूद थीं, ने स्कूल के विद्यार्थियों और उनके माता-पिताओं के साथ बातचीत करते हुए स्कूल में दी जा रही सुविधाओं और शिक्षा के बारे में फीडबैक लिया। कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पहली बार सरकार ने 500 से अधिक शिक्षकों को अपने कौशल और अनुभव को और निखारने के लिए ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर, फिनलैंड और आई.आई.एम. में भेजा है ताकि वे वहां के शैक्षणिक ढांचे के बारे में जानकर प्रदेश के विद्यार्थियों को भी उसी तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। उन्होंने पंजाब में उपलब्ध विभिन्न अवसरों को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम. मुख्यमंत्री मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की एक विशेष पहल है जिसका उद्देश्य शिक्षा के मानक को और ऊंचा उठाना और स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए स्कूल शिक्षा प्रणाली में माता-पिताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तैयार करने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती हरमिंदर कौर और उनकी संपूर्ण टीम की मेहनत और लगन की भी सराहना की।

इस अवसर पर स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने स्कूल का दौरा करने के साथ-साथ स्कूल के बुनियादी ढांचे और सफाई का निरीक्षण भी किया।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD