Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

तरुनप्रीत सौंद और डॉ. रवजोत द्वारा उद्योगपतियों को पेश समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को पंजाब के फोकल पॉइंट्स का दौरा करने के निर्देश

उद्योग और वाणिज्य एवं स्थानीय निकाय मंत्री ने समीक्षा बैठक की

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Tarunpreet Singh Sond, Dalvir Singh Dhillon, PSIEC, Seema Bansal, Tejveer Singh,Varinder Kumar Sharma, MD PSIEC, Gurpreet Singh Khaira, Invest Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Oct 2024

Last updated on: Oct 19, 2024, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज राज्य में औद्योगिक फोकल पॉइंट्स को अपग्रेड करने संबंधी समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य भर के फोकल पॉइंट्स का दौरा करके सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि उद्योगपति राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शहरी स्थानीय इकाइयों के चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाए।मंत्रियों ने निर्देश दिए कि सभी नगर निगम आयुक्त संबंधित औद्योगिक फोकल पॉइंट्स का दौरा करें और चल रहे कार्यों की जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक एसोसिएशनों की सूची/विवरण मंत्रियों के साथ साझा किए जाएं ताकि उनकी मांगों/सुझावों/शिकायतों की समीक्षा की जा सके।

उन्होंने शहरी स्थानीय इकाइयों को फोकल पॉइंट्स के अनुसार स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी ढांचे की सूची तैयार करने, लाइटों की कुल संख्या, काम कर रही और खराब स्ट्रीट लाइटों की संख्या और आवश्यक फंड सहित नए प्रस्तावित कार्यों के विवरण जुटाने के निर्देश दिए।मंत्रियों ने कहा कि सभी शहरी स्थानीय इकाइयां सभी औद्योगिक फोकल पॉइंट्स/अस्टेट्स में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीवरेज सिस्टम की सही देखभाल के लिए नगर निगम के ओ एंड एम विंग को तैनात करेंगी। 

उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को शहरी स्थानीय इकाइयों के संबंधित विंग द्वारा हटाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों पर लगातार निगरानी रखने के लिए नियमित रिपोर्ट भेजी जाए।विभिन्न नगर निगम आयुक्तों और संबंधित शहरी स्थानीय इकाइयों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए। 

बैठक में दलवीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन पी.एस.आई.ई.सी., सीमा बांसल, उप चेयरमैन पंजाब विकास आयोग, तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और वाणिज्य) और स्थानीय निकाय, वरिंदर कुमार शर्मा, एमडी (पी.एस.आई.ई.सी.) और गुरप्रीत सिंह खैरा, निदेशक स्थानीय निकाय समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tarunpreet Singh Sond , Dalvir Singh Dhillon , PSIEC , Seema Bansal , Tejveer Singh , Varinder Kumar Sharma , MD PSIEC , Gurpreet Singh Khaira , Invest Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD