Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्मार्ट सिटी की तरफ सुल्तानपुर लोधी का बड़ा कदम

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा 8.5 करोड़ रूपये लागत की 4 एम.एल.डी. क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन

Dr. Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sant Balbir Singh Seechewal, Sultanpur lodhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी , 18 Oct 2024

Last updated on: Oct 18, 2024, 00:00 IST

सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 4 एम.एल.डी की क्षमता वाला समर्पित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सुल्तानपुर निवासीयों को समर्पित किया । राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा के साथ प्रोजैक्ट का उद्घाटन करते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि "कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्हें पहला सरकारी प्रोजेक्ट पवित्र नगरी में लोक अर्पित करने का सौभाग्य मिला हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है क्योंकि हर साल लाखों तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि लोकार्पित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 8.85 करोड़ रुपये का खर्च आया है और इससे सुल्तानपुर शहर की करीब 25 हजार के करीब आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि नवीनतम तकनीक से बने इस ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से 55 हेक्टेयर में सिंचाई भी की जायेगी। इसके अलावा अगले 5 साल तक इसका रखरखाव निर्माण कंपनी द्वारा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री द्वारा स्थानीय रैस्ट हाउस में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एम.आई.डी.सी. दीप्ति उप्पल, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल और अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले 5 नवंबर तक शहर की सड़कों की मुरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर पूरा करें।स्थानीय निकाय मंत्री ने काली वेई के 9 हजार मीटर लंबे तटों के सौंदर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू करने का भी आदेश दिया। इसके अलावा सभी स्ट्रीट लाइटों को भी चालू हालत में लाने को कहा गया।

शहर की सुरक्षा के मद्देनजर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और तीन स्मार्ट स्कूलों के कार्यों की भी कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पवित्र नगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।इससे पहले, स्थानीय निकाय मंत्री ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में मत्था टेका।  उन्हें पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा स्थानीय रैस्ट हाऊस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इसके अलावा, उनके द्वारा सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पवित्र स्थान को साफ रखने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा की सराहना की।

 

Tags: Dr. Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sant Balbir Singh Seechewal , Sultanpur lodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD