Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज के लिए एक प्रकाश स्तंभ : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर दी शुभकामनाएं

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 17 Oct 2024

Last updated on: Oct 17, 2024, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज के लिए एक प्रकाश स्तंभ के समान हैं, जो सदियों से समाज को मार्गदर्शन देती आ रही हैं। डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के पीएमडब्ल्यू में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृत के पहले कवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना रामायण संसार को सत्य का मार्ग दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को नैतिक मूल्यों और मानवता की भलाई का मार्ग दिखाते हुए एक न्यायपूर्ण समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि सदियों पहले लिखी गई भगवान वाल्मीकि जी की रचनाएं आज के समाज को भी उसी तरह प्रेरणा देती हैं। भगवान वाल्मीकि जी ने दीन-दुखियों को कष्टों से उबारा और लोगों को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा दी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान वाल्मीकि जी का तप स्थान पंजाब में है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज इस पावन दिन पर हम यह संकल्प लें कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और दीन-दुखियों की सेवा के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें। इस अवसर पर वीर मुकेश (लड्डी) के कीर्तन जत्थे ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।

इस अवसर पर एडवोकेट राहुल सैनी, जनक राज, सुरेश, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, राम गौरव, मनीष कुमार, डॉ. डी.एस. गिल, जी.एस. नारंग, हर्मेश सिंह, हरचंद सिंह, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, धर्मपाल, एस.पी. सिंह, विनय कुमार, शाम लाल, तरसेम चंद, परमजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, राज कुमार, ईश्वर चंद, नरेश कुमार, स्वर्ण अटवाल, जीवन कुमार, परमिंदर सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत, जगतार सिंह, मान सिंह, विजय कुमार, अमरीक सिंह, पाल सिंह, राज कुमार धालीवाल, राम कुमार, नवाब सिंह, प्रेम सिंह, जगरूप सिंह, अनिल कुमार, अमन कुमार, दिनेश कुमार, सोनू, कुलबीर सिंह, मेजर सिंह, सुरजीत सिंह, हरबंस सिंह और लखविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थीं।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD