Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विजय हुए तीनों पंचायतो के सरपंचो और पंचों को डॉ अजय गुप्ता ने किया सम्मानित

Dr. Ajay Gupta, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 16 Oct 2024

Last updated on: Oct 16, 2024, 00:00 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर में पड़ती तीनों पंचायतो से विजय हुए आम आदमी पार्टी समर्थक सरपंचों और पंचों को विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सम्मानित किया। विधायक डॉ गुप्ता ने सभी को बधाइयां देते हुए कहा कि अब लोगों की सेवाओं में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीन पंचायत जिसमें मुलेचक्क, पिंड थांडे और कीर्तन गढ़ के लोगों ने आम आदमी पार्टी को फतवा दिया है। 

उन्होंने कहा कि वह पहले ही इन तीनों पंचायत के क्षेत्र में विकास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इन पंचायत से चुने गए सरपंच और पंचों की उन्हें एक टीम मिल गई है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले इन पंचायत में पड़ते स्कूल और डिस्पेंसरी को अपग्रेड करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वह खुद लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। 

इस तरह से अब चुने हुए सरपंच और पंच अपनी अपनी पंचायत में पड़ते क्षेत्र के विकास करवाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य करवाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने देंगे। केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती तीन पंचायत जिसमें मुलेचक्क से हरजीत सिंह की पत्नी कवलजीत कौर सरपंच, बीबी शिंदर कौर,विजय सिंह, हरजिंदर सिंह, विपिन जीत सिंह, दविंदर कौर,सुरजीत सिंह , हरपाल सिंह, परमजीत कौर,चरणजीत कौर पंच चुने गए। 

पिंड थांडे से गुरविंदर कौर सरपंच, रिम्मी, जसबीर कौर,सविंदर कौर,बिट्टू,रणजीत सिंह,महावीर सिंह कुलदीप सिंह पंच चुने गए। इसी तरह से कीर्तन गढ़ पंचायत से सुखदेव सिंह सरपंच और मेजर सिंह पंच चुने गए। चुने गए सरपंच और पंचों ने  विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि यह उनकी जीत नहीं यह आम आदमी पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि अपनी अपनी पंचायत के क्षेत्र को शहर की तर्ज पर हर हालत में बना देंगे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD